28 मार्च के बाद भी बंद रहेगा नर्मदापुरम मार्ग, मेट्रो परियोजना के लिए मांगा और समय

Updated on 21-03-2024 01:03 PM
भोपाल।। नर्मदापुरम रोड पर एक मार्च को भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लांच करने के लिए हबीबगंज नाके से सांची दुग्ध संघ के बीच का रास्ता ट्रैफिक पुलिस ने बिना किसी सूचना के 19 दिन पहले बंद कर दिया था। इस कारण आफिस, स्कूल- कालेज और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग को ट्रैफिक जाम से काफी परेशान हो रहे हैं। ट्रैफिक जाम का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। यह परेशानी फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है, एक बार फिर इस रास्ते को बंद करने की समयसीमा दो माह और बढ़ने पर विचार किया जा रहा है। पहले यह मार्ग 28 मार्च तक बंद किया गया है। अगर समयसीमा बढ़ती है कि तो लोगों की परेशानी लंबे समय तक जारी रहेगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के नए पुलिस उपायुक्त ने इस मार्ग का निरीक्षण मंगलवार को किया। उनका कहना है कि मेट्रो की ओर से समयसीमा बढ़ाने को लेकर पत्र मिला है।

माह की शुरुआत से बंद है मार्ग

हम बता दें कि एक मार्च को अचानक से इस मार्ग को बंद कर दिया था। ट्रैफिक पुलिस की बड़ी गलती यह रही थी कि सूचना होने के बाद भी समय पर इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी थी। इस कारण से पहले दिन ही इस मार्ग पर भारी जाम लग गया था। अभी यह मार्ग डायवर्ट कर आवागमन बनाया जा रहा है। इस कारण से इस मार्ग की आसपास कालोनियों में जाम के हालत रोजाना बन रहे हैं। शाम को पांच से सात बजे के बीच तो यह रास्ते बंद जैसी हालत हो जाती है। मेट्रो ने इस मार्ग को 28 मार्च तक बंद रखने की बात कही थी,लेकिन अब एक बार फिर से मेट्रो के अधिकारियों ने इस मार्ग को बंद रखने की तारीख बढ़ाने की बात ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के सामने रखी है। अधिकारियों का डेढ़ से दो माह का समय अधिक लगा सकता है।

अभी इस रूट का हो रहा इस्तेमाल

आइएसबीटी, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से पांच की ओर से नर्मदापुरम की ओर जाने वाले आइएसबीटी, सांची बूथ केंद्र, कस्तुरबा अस्पताल, डीआरएम आफिर, शक्ति नगर चौराहा , बीएसएनएल तिराहा, आरआरएल तिराहा से आवागमन कर रहे हैं।

- नर्मदापुरम रोड 11 मील से आइएसबीटी की ओर जाने वाले, आरआरएत तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम आफिस, कस्तूरबा अस्पताल, सांची बूथ केंद्र होकर आइएसबीटी, रानी कमलापति स्टेशन प्लेटपर्मा नंबर पांच की ओर जा सकेंगे।

नर्मदापुरम रोड मार्ग 28 मार्च तक बंद रहने अनुमति थी। अब समयसीमा बढ़ाने को लेकर एक पत्र मिला है। फिलहाल यह मार्ग 28 मार्च के बाद भी बंद रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.