क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Updated on 05-01-2023 03:56 PM

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (राष्ट्रीय गुणवत्ता सर्किल फोरम) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की छह टीमों को विशिष्ट उपलब्धि हासिल हुई है। पिछले दिनों औरंगाबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सार्वजनिक और निजी सेक्टर की लगभग 2100 टीमों ने भाग लिया, जिसमें पावर जनरेटिंग कंपनी की एक टीम को ‘पार एक्सीलेंस-उत्कृष्टता से बेहतर’, दो टीमों को ‘एक्सीलेंस-उत्कृष्ट’, दो टीमों को ‘डिस्टिंग्विश-विशिष्ट’ व एक टीम को ‘मेरिटोरियस-प्रावीण्य अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व क्वालिटी सर्किल ऑफ इंडिया के भोपाल चेप्टर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की छहों टीमों को गोल्ड विनर के रूप में नामित किया गया था और इस आधार पर इन छह टीमों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल हुई थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की इस सफलता पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है और भविष्य में गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम को प्रमुखता से लागू करने पर बल दिया है।

उत्कृष्टता से बेहतर टीम के सदस्य बीजिंग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई स्तरों पर सम्पूर्ण टीम और टीम के सदस्यों के व्यक्तिगत परीक्षण के पश्चात निर्णायकों के समक्ष प्रेजेन्टेशन किया गया। प्रेजेन्टेशन के पश्चात् समग्र मूल्यांकन के आधार पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की छह टीमों में से एक टीम को ‘पार एक्सीलेंस’-उत्कृष्टता से बेहतर’, दो टीमों को ‘एक्सीलेंस-उत्कृष्ट’, दो टीमों को ‘डिस्टिंग्विश-विशिष्ट’ और एक टीम को ‘मेरिटोरियस-प्रावीण्य अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उत्कृष्टता से बेहतर अवार्ड से सम्मानित टीम के ग्रुप लीडर एसडी उपाध्याय एवं सदस्यों संजय गौतम एवं अंकिता सिंह को इस वर्ष अक्टूबर में बीजिंग में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

गुणवत्ता फोरम में भाग लेने में पावर जनरेटिंग कंपनी बनी अग्रणी

मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की समस्त छह उत्तरवर्ती कंपनियों में से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता आधारित फोरम में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी पहली कंपनी निरूपित है। पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने कंपनी की टीमों के सदस्यों को सम्मानित करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.