राष्ट्रीय शिक्षा नीति से होगा विद्यार्थियों का उत्तरोत्तर बौद्धिक विकास – राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 30-12-2022 06:04 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालयों की ज्ञान के क्षेत्र में अपनी महत्ता होती है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय विश्वविद्यालयों की अनेक विश्वविख्यात विभूतियाँ देश-विदेश में कार्यरत हैं। राज्यपाल श्री पटेल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह को आज राजभवन भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्ण पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा में नए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं, जिससे से न केवल शिक्षण व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में भी उत्तरोत्तर प्रगति होगी। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से अनेक व्यावसायिक एवं कौशल विकास से जुड़े हुए पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने छात्रों के प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 13 रोजगार मेलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत जनजातीय बहुल गाँवों को गोद लेकर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन सम्बंधित प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई दी। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कपिल देव मिश्रा एवं कुलसचिव डॉ. बृजेश सिंह भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.