एन.सी.सी. सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिकों के निर्माण का प्रकल्प है - राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 03-02-2023 05:26 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने म.प्र. और छत्तीसगढ़ निदेशालय की एन.सी.सी. की टीम द्वारा राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन को गर्व की बात बताया है। उन्होंने दिल्ली से लौटे एन.सी.सी. कैडेट्स के कन्टिन्जेन्ट और परेड में सहभागी सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने विभिन्न केटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एन.सी.सी. कैडेट सुश्री ख़ुशी महावर, सुश्री आयुषी तिवारी और सुश्री इशिका गुर्जर को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की। राज्यपाल ने कैडेट्स को प्रशिक्षण देकर मार्ग प्रशस्त करने वाले सैन्य अधिकारियों, जवानों और एन.सी.सी. के अंशकालीन अफसरों को भी बधाई दी। राज्यपाल राजभवन परिसर के सांदीपनि सभागार में "एन.सी.सी. एट होम" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग, अनुशासन में रहते हुए एकता की भावना का विकास करना ही एन.सी.सी. का मूल उद्देश्य है। एन.सी.सी. सिर्फ ट्रेनिंग नहीं है, यह मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिकों के निर्माण का प्रकल्प है। एन.सी.सी. की साहसिक, विषम परिस्थितियों, चुनौतियों का डट कर सामना करने की गतिविधियाँ और देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर, सद्भाव एवं भाई-चारे के कार्यक्रम राष्ट्र-सेवा के भाव को मज़बूत करते हैं।

एन.सी.सी. कैडेट्स मतदाता जागरूकता प्रयासों में भी सहयोग के लिए आगे आएँ

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि एन.सी.सी. द्वारा सामाजिक सरोकार, समाज-सेवा और जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने आहवान किया कि एन.सी.सी. कैडेट्स मतदाता जागरूकता प्रयासों में भी सहयोग के लिए आगे आएँ। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा का कोई पर्याय नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी जोश से नए लक्ष्यों को प्राप्त कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। युवा ही भारत की आजादी के 100वें वर्ष तक देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ायेंगे।

सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के लिए जरूरी है कि देश का हर बच्चा एनसीसी कैडेट हो

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत निर्माण के लिए जरूरी है कि देश का हर बच्चा एनसीसी कैडेट हो। एन.सी.सी. में राष्ट्र और समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और संकल्प के आपको जो संस्कार मिले हैं, उनके ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में समाज में अपनी पहचान बनायें। स्वयं के उदाहरण से समुदाय को उनके बच्चों को विशेषकर बालिकाओं को एन.सी.सी. में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। राज्यपाल ने समस्त एन.सी.सी. कैडेट्स को सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में निदेशालय के अब तक की सर्वाधिक 166 कैडेट्स की सहभागिता रही। श्री महाजन ने बताया कि 3 कैडेट्स उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सुश्री ख़ुशी महावर प्रथम, सुश्री आयुषी तिवारी द्वितीय एवं इशिका गुर्जर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ में निदेशालय के 15, राष्ट्रपति के गार्ड ऑफ़ ऑनर में 5 और 28 जनवरी को पीएम रैली टेबल ड्रिल में 2 कैडेट्स ने सहभागिता की, जो गौरव का विषय है।

एन.सी.सी. कैडेट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कैडेट सुश्री ख़ुशी महावर ने समारोह के अनुभवों को साझा किया। एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा माँ अहिल्या की जीवन यात्रा, नदियों के संरक्षण और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय के आंचलिक नृत्य पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयीं। उक्त प्रस्तुतियाँ राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी कैडेट्स द्वारा दी गयी थीं। राज्यपाल श्री पटेल एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ समूह छायाचित्र में भी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.