ऐसा होगा बड़े तालाब का नया क्रूज:200 लोग बैठ सकेंगे, नीचे रेस्तरां और ऊपर कॉन्फ्रेंस हॉल होगा

Updated on 10-12-2022 05:15 PM

बोट क्लब और वन विहार के बीच बड़े तालाब में अगले तीन महीने में 200 लोगों की क्षमता का एक क्रूज शुरू होने वाला है। सिंगापुर, गोवा और मुंबई जैसे शहरों में चल रहे क्रूज की तरह इस क्रूज में नीचे 100 लोगों की क्षमता का रेस्तरां और इसके ऊपर इतनी ही क्षमता का कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। यानी तालाब के बीच में बैठकर डिनर किया जा सकेगा। आप अपना कोई फैमिली फंक्शन या कॉन्फ्रेंस भी यहां कर सकेंगे।

कलेक्टर अविनाश लवानिया की अध्यक्षता वाली जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद पीपीपी आधार पर इस क्रूज का संचालन करेगी। क्रूज इस तरह से बनाया जा रहा है कि इसमें से बाहर से कोई छोटा-सा सामान भी तालाब में नहीं ले जा सके।

फर्स्ट फ्लोर ओपन होते हुए भी उसमें ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि हाथ से कोई भी सामान बाहर नहीं फेंका जा सके। क्रूज के इंजन में ग्रीन पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि इंजन की वजह से तालाब में कोई प्रदूषण नहीं हो। सुरक्षा के मानक पूरे करने के लिए नौसेना के जहाजों को सुरक्षा सर्टिफिकेट देने वाले नेवल आर्किटेक्ट से इसका प्रमाण- पत्र लिया जाएगा। इन दिनों केरल और विशाखापट्टनम में क्रूज का निर्माण चल रहा है।

ऐसा होगा नया क्रूज

यह क्रूज भोपाल को टूरिज्म नक्शे पर नई पहचान देगा। पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मार्च तक इसके शुरू हो जाने की संभावना है।

बोट क्लब, वन विहार के बीच बन रहा जेट्टी-कम-वेटिंग लाउंज

बोट क्लब और वन विहार के बीच 4000 वर्गफीट में एक जेट्टी-कम-वेटिंग लाउंज बन रहा है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर लोग इंतजार करेंगे और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर एक मोटर बोट से क्रूज तक पहुंचा जा सकेगा, लेकिन यहां कोई परमानेंट स्ट्रक्चर नहीं बनाया जा रहा है।

इस जेट्टी के निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। एनजीटी ने जांच के लिए 5 लोगों की एक कमेटी बनाई। कमेटी ने रिपोर्ट एनजीटी में जमा करा दी है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होना थी, लेकिन यह आगे बढ़ गई। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों का कहना है कि इसमें नियमों को ध्यान रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.