मुख्यमंत्री श्री चौहान का नवनियुक्त शिक्षकों ने माना हार्दिक आभार

Updated on 13-04-2023 06:30 PM

नवनियुक्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति हृदय से धन्यवाद दिया है। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के कार्य को क्रांतिकारी बताया है। नव नियुक्त शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ ही जनजातीय विभाग में भी शिक्षकों की कमी अब दूर हो गई है। शिवराज मामा ने राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती कर महत्वपूर्ण कार्य किया है।

नव नियुक्त शिक्षक श्री भरत यादव (विदिशा) ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश और युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कार्य किया। शिक्षिका सुश्री रुचि दुबे (सीहोर) ने कहा कि पढ़ाने का मनपसंद काम मिलने पर वह बहुत प्रसन्न हैं। श्री गौरव राय (हरदा) ने कहा कि देश की उन्नति में शिक्षक के रूप में हमारा योगदान रहेगा। शिक्षक सभी तरह के बच्चों को व्यक्तित्व विकास में मदद करते हैं। ये बच्चे ही डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट आदि बनते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान का संबोधन उत्साहवर्धन करने वाला था। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया है। सुश्री ऋचा कुर्मी (सागर) ने कहा कि उन्हें बेहद प्रसन्नता है कि वे शैक्षणिक कार्य कर विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी। श्री रोहित कड़वे (छिन्दवाड़ा) ने कहा कि जनजाति कार्य विभाग में नियुक्त होने पर बहुत खुशी हो रही है। सबसे पहले मैं शिवराज मामा का धन्यवाद करना चाहता हूँ। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की है। श्री राजेन्द्र कुमार बघेल (सिवनी) ने कहा मुझे विश्वास था कि मामा जी के सान्निध्य में शिक्षकों की भर्ती का कार्य समय पर पूर्ण हो जाएगा। इस प्रकार सरकार ने बहुत से बेरोजगारों को रोजगार दिया है।

नव नियुक्त शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत उपयोगी रहा है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षक पर होती है। लगभग 22 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है। शिक्षकों की नियुक्तियाँ होने से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा। शिक्षक जब नियमित शाला में जाएंगे तो बच्चों का पढ़ाई के प्रति रुझान भी बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.