कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से नहीं रहेगा वंचित : प्रभारी मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह

Updated on 21-02-2023 06:50 PM

खनिज साधन एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि विकास यात्रा से केंद्र एवं राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। प्रभारी मंत्री श्री सिंह सोमवार को सोहागपुर विधानसभा के ग्राम सांगाखेड़ा, चांदोन और कांदईखुर्द में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। ग्राम सांगाखेड़ा में विकास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विकास यात्रा के दौरान जनसभाओं में स्कूली बच्चों द्वारा जनजातीय लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने ग्राम सांगाखेड़ा (चांदोंन) में 2 करोड़ 29 लाख की लागत से बनने वाले 11/33 के व्ही विद्युत सब स्टेशन का भूमि-पूजन किया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने पौध-रोपण भी किया।

सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री गंगाराम कलमे, श्रीमती माया नारोलिया, श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क रेत उपलब्ध कराने का प्रावधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि भी बढ़ा कर 51 हजार से 55 हजार की जाएगी। राजस्व सहित में भी बदलाव किया जायेगा, जिसमें प्राकृतिक आपदा में गाय की मृत्यु पर 30 हजार से राशि बड़ाकर 37 हजार की जाएगी। मकान क्षतिग्रस्त होने पर 95 हजार की राशि को बढ़ा कर 1 लाख 20 हजार रूपये की जायेगी।

प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि विकास यात्रा को लेकर जनता में अभूतपूर्व उत्साह हैं। जहाँ-जहाँ विकास यात्रा पहुँच रही है वहाँ ढोल बाजे और परंपरागत रीति रिवाजों से विकास यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यह उत्साह मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं से अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को लाभान्वित करने का परिणाम है।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था, जिसे मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ने पुनः शुरू करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना गरीबों को कठिन समय में उनके लिए बड़ा संबल प्रदान करने वाली है। योजना के तहत दुर्घटना होने पर 2 लाख एवं मृत्यु पर 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बजट में 900 करोड़ रुपए का प्रावधान पूर्व ही सरकार द्वारा लंबित रखे गए संबल योजना के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से वृद्धजनों को हवाई यात्रा से तीर्थ-यात्रा का लाभ भी मिलेगा।

सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में बिना रुके बिना थमे विकास के कार्य निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में सही मायनों में राष्ट्रवाद की स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में विकास के साथ देश का मान सम्मान भी दुनिया में बढ़ाया है। भारत की विदेश नीति ऐसी है कि आज कोई भी देश भारत की तरफ आँख उठाकर भी नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि 500 तक की आबादी का आज ऐसा कोई भी गाँव नहीं है। जहाँ पक्की सड़क नहीं बनाई गई हो। विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री विजयपाल सिंह ने भी संबोधित किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने विकास यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.