मप्र में छह सीटों के लिए आज से नामांकन, सीएम डॉ मोहन यादव बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का वातावरण

Updated on 20-03-2024 12:11 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में शामि‍ल मध्‍य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज अध‍िसूचना के बाद से आरंभ हो रही है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज सीधी, डिंडोरी एवं जबलपुर जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से सीधी एयरस्ट्रीप पहुंचेंगे। वे सीधी में जनसभा, रोड-शो एवं लोकसभा प्रत्याशी का नामांकन फार्म भरवाएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में डिंडौरी के बालपुर में रानी अवंतिबाई स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जबलपुर के बरगी पहुंचकर नयानगर चरगवां में लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं नयानगर आश्रम में आचार्य समय सागर महाराज से भेंट करेंगे।

रवाना होने से पहले डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात की। उन्‍होंने कहा कि अधिकांश प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। लोकतंत्र में तो हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहें और अपने मैदान पकड़ें, लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने नहीं हैं। मेरी जानकारी में अभी उनके 18 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।

उन्‍होंने कहा कि मध्य-प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का वातावरण दिख रहा है। आज से हमारे प्रत्याशियों का फॉर्म भरने का क्रम जारी है। आज मैं सीधी का फॉर्म भराने जा रहा हूं।"

वहीं मप्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे लोकसभा प्रबंधन, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारीगण, जिला कमेटी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.