मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

Updated on 11-04-2024 11:24 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में शामिल नौ सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे। 19 अप्रैल तक इन्हें स्वीकार किया जाएगा और 20 अप्रैल को जांच होगी। 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सात मई को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण में अब बैतूल को मिलाकर नौ लोकसभा सीटें हो गई हैं। बैतूल में केवल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करने का अवसर मिलेगा क्योंकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का निधन होने से दूसरे चरण के चुनाव में शामिल इस सीट का 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया था।

कांग्रेस ने रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय को हटाने की मांग की

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस ने रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। पार्टी के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने शिकायत की है कि वे भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के रिश्तेदार हैं और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए उन्हें स्थानांतरित किया जाए।

धनोपिया ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से ही अनुराग पांडेय को रीवा में पदस्थ किया गया था। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रहे हैं। ऐसा न करने पर झूठे मुकदमों में कार्यकर्ताओं को फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए उन्हें स्थानांतरित किया जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.