महुए से शराब ही नहीं खीर भी बनती है:राजघराने के फंक्शन से लेकर विधायक की शादी तक में परोसी गई

Updated on 15-12-2022 05:15 PM

‘महुआ मेवा बेर कलेवा गुलचुल बड़ी मिठाई, इतनी चीजें चाहो तो गुड़ाने करो सगाई’

बुंदेलखंड में ये मशहूर कहावत बरसों से कही जा रही है। इसका मतलब है- महुआ जो मेवा की तरह है, बेर का नाश्ता और गुलचुल की मिठाई अगर ये चीजें चाहिए तो गुड़ाने यानी बुंदेलखंड में सगाई कर लो। बुंदेलखंड में महुए का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही रोचक। महुए की शराब तो आपने सुनी होगी, लेकिन आज हम जायके में इसी महुए से बने डुबरी यानी महुए की खीर की कहानी लेकर आए हैं। जिसे खाने वाले की जुबान पर बुंदेलखंडी जायका एक बार चढ़ जाता है, तो फिर ताउम्र नहीं उतरता।

महसूस कीजिए ऐसा है डुबरी का जायका

यूं तो बुंदेलखंड की थाली में कई पकवान होते हैं, जैसे- ज्वार की पूड़ी, लड्डू, बाजरा की रोटी, कढ़ी, पचमेरी दरिया, मुनगा लपटा, आम का मुरब्बा, खुरमा-बतियां, मैथी के लड्डू, कुसली, इदरसे, बफोरी, गुड़ पग्गा, दही बड़ा, खुरचन-बिरचुन और सन्नाटा वगैरह-वगैरह। इन पकवानों की फेहरिस्त सौ से भी ज्यादा है, लेकिन डुबरी की बात अलग है। अलग इसलिए है, क्योंकि डुबरी बुंदेलखंड के इतिहास, यहां के भूगोल और यहां की संस्कृति का प्रतीक है।

हाई प्रोफाइल शादियों में परोसी जाती है

बुंदेलखंड के पूर्व राजघराने और जागीरदार अक्सर अपने बड़ी फैमिली फंक्शन में बुंदेली व्यंजनों को भी शामिल करते हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला के पुत्र सिद्धार्थ शंकर बुंदेला के शादी समारोह में स्पेशल पकवानों में डुबरी को शामिल किया गया था। वहीं, छतरपुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा जो वर्तमान में कांग्रेस से विधायक हैं, उनकी शादी में भी बुंदेली व्यंजनों में डुबरी को शामिल किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.