अब पटना के गांधी मैदान की बुकिंग हो पाएगी ऑनलाइन, जानिए क्या है प्रशासन का प्लान

Updated on 11-01-2023 06:44 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान की बुकिंग अब इंटरनेट के जरिए होगा। ऑनलाइन बुकिंग के लिए जल्द ही वेबसाइट भी बनाई जाएगी। एक बैठक के दौरान पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने इसकी जानकारी दी। कुमार रवि प्रमंडलीय आयुक्त के अलावा श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लोकापर्ण भी जल्द ही किया जाएगा। कुमार रवि के मुताबिक ऑनलाइन बुकिंग के लिए बनाई जाने वाली वेबसाइट बेहद ही सरल और यूजर फ्रेंडली भी होगी।


अब पटना के गांधी मैदान की बुकिंग ऑनलाइन

प्रमंडली आयुक्त कुमार रवि के मुताबिक वो आयोजक जो पटना से बाहर के जिलों के हैं, उनके लिए SKM हॉल (श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल) और गांधी मैदान की बुकिंग ऑनलाइन होने से काफी सहूलियत हो जाएगी। उन्हें पटना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वेबसाइट के जरिए उन्हें बुकिंग के लिए खाली स्लॉट से लेकर तारीख तक की जानकारी इंटरनेट से ही मिल जाएगी। इस वेबसाइट के जरिए आयोजक आराम से बुकिंग करा पाएंगे। इसके अलावा गांधी मैदान के अंदर के जिम, बच्चों के पार्क और टॉयलेट की देखरेख और संचालन पटना नगर निगम करेगा।

पटना का गांधी मैदान आयोजकों की पहली पसंद


पटना का गांधी मैदान ज्यादा जगह की वजह से आयोजकों के लिए पहली पसंद रहा है। अब तक इसकी बुकिंग ऑफलाइन होती थी। इसके लिए आयोजकों को पटना में आवेदन देना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था होने से आयोजकों के लिए बुकिंग काफी आसान हो जाएगी। कुमार रवि के मुताबिक वेबसाइट इतनी सरल होगी कि इसे मोबाइल पर खोल कर भी बुकिंग कराई जा सकेगी। इस घोषणा के बाद अब सबको नई व्यवस्था का इंतजार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.