अब एमपी बोर्ड 12वीं का गणित का पेपर लीक अफसर बोले- 8:47 बजे लीक हकीकत में इस समय तक 64000 लोगों तक पहुंच चुका था

Updated on 22-03-2023 06:14 PM

माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) का एक और पेपर मंगलवार को लीक हुआ। इस बार बारी 12वीं गणित के पेपर की थी। सरकार के सिपहसालारों ने फिर आनन-फानन में बयान जारी किया कि पेपर लीक तो सुबह 8:47 बजे हुआ। दैनिक भास्कर ने जब एक्सपर्ट के जरिए इसकी जांच करवाई तो पता चला कि 8:47 बजे तक तो सिर्फ एक टेलीग्राम चैनल के जरिए ही ये पेपर 64 हजार लोगों तक पहुंच चुका था।

इसके अलावा 10-10 हजार से अधिक मेंबर्स के कई ग्रुप और चैनल में भी पेपर डाला जा चुका था। बाद में अफसरों ने बताया कि मंगलवार को लीक हुआ 12वीं का पर्चा उमरिया जिले के कोइलारी स्थित सेंट जेवियर स्कूल का होना पाया गया।

कलेक्टर केडी त्रिपाठी सेंटर पर पहुंचे, जहां केन्द्र अध्यक्ष के मोबाइल से सुबह 8:47 बजे पेपर का फोटो क्लिक करके वायरल किया जाना पाया गया। केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्रअध्यक्ष सहित 5 को हिरासत में लिया गया।

अब तक 15 दिन हुई परीक्षाओं में कुल 12 पेपर लीक हो चुकी है। इस पूरे मामले में कुल 35 शिक्षक-स्टाफ सहित पेपर बेचने के आरोप में 3 अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। उधर, प्रतापगढ़ केंद्र से गिरफ्तार केंद्राध्यक्ष रमाशंकर अहिरवार, सहायक केंद्राध्यक्ष निर्भय सिंह भवेदी और भृत्य केशव सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बड़ा सवाल : केंद्र अध्यक्ष के क्लिक से पहले उसी केंद्र के पेपर भी टेलीग्राम पर कैसे?

अफसरों के दावों की हकीकत

अगर पेपर सुबह 8:47 बजे केन्द्राध्यक्ष के मोबाइल से क्लिक किया गया था तो उसी सेंटर का पेपर भी टेलीग्राम चैनल पर सुबह 8:41 बजे से कैसे मौजूद था? इधर बोर्ड के अफसर अब कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सेंटर्स से जब केन्द्र अध्यक्ष टेलीग्राम पर पर्चा डाल ही नहीं रहे हैं तो यह सोशल मीडिया पर कैसे आ रहा है?

चैनल पर पेपर आते ही कुछ देर में डिलीट भी कर देते हैं

लीक हो रहे बोर्ड परीक्षा के पेपर की बिक्री अब सट्‌टा खिलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप पर शुरू हो गई है। मंगलवार को हुआ 12वीं गणित का पेपर सोमवार रात से ही सेशन किंग सहित सट्‌टा खिलाने वाले कई अन्य चैनल पर बुक होने लगा था। जहां 200 रु. में पेपर देने का दावा किया गया।

सुबह इन्हीं चैनल पर पेपर आते ही कुछ ही मिनट में पेपर डिलीट भी कर दिया गया। जो कि अन्य ग्रुप पर तेजी से वायरल हुआ। पेपर लीक से पहले चैनल का नाम बदलकर MP Board 10th or 12th Paper किया गया था, जिसके बाद नाम दोबारा सेशन किंग कर दिया।

एमपी बोर्ड : तीन विषय के पेपर की तारीख बदली

मप्र बोर्ड ने 24 मार्च को होने वाले 12वीं के तीन विषयों के पेपर की तारीख बदली है। ड्राइंग और डिजाइनिंग का पेपर 25 मार्च को होगा। समाजशास्त्र का 3 अप्रैल और मनोविज्ञान का 5 अप्रैल को होगा। लगातार हो रहे पेपर लीक को देखते हुए राज्य भर में केंद्र अध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा केंद्रों पर इन विषयों के पेपर के पैकेट 24 मार्च को नहीं खोले जाएं।

ऐसे तो आगे भी लीक होते रहेंगे

लीक पेपर की बात न बोर्ड के अफसर मान रहे और न मंत्री। इसीलिए पेपर माफिया पर कोई कार्रवाई भी सरकार नहीं कर पा रही है। ऑनलाइन में 50 से 500 रुपए के बिकने वाले ये पेपर खरीदने वालों की संख्या इतनी है कि एक-एक पेपर से माफिया करोड़ों की कमाई कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.