नर्सिंग कॉलेजों को कल तक 15 हजार छात्रों की हाजिरी का देना होगा रिकॉर्ड

Updated on 20-03-2023 06:09 PM

मेडिकल विश्वविद्यालय जबलपुर ने ग्वालियर सहित प्रदेशभर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने वाले कॉलेजों से मंगलवार तक लगभग 15 हजार छात्राें की उपस्थिति का रिकॉर्ड मांगा है। नर्सिंग कॉलेजों को यह रिकॉर्ड एक हजार रुपए शपथ पत्र के साथ देना है। प्रदेश में लगभग 250 नर्सिंग कॉलेज हैं। सत्र 2020 -21 में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी ने मांगी है जिससे फर्जी वाड़ा पर रोक लगाई जा सके। साथ ही हाईकोर्ट के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें। जानकारी नहीं देने पर संबंधित कॉलेज के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं करने की बात कही है।

दरअसल, हाईकोर्ट ने नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स की सत्र 2020-21 की परीक्षाओं में रोक लगा दी है। कोर्ट के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने व कॉलेज फर्जीवाड़ा कर किसी भी विद्यार्थी को अपनी मर्जी से परीक्षा में शामिल नहीं करा सकें। इसके लिए प्रत्येक छात्र का नाम, विद्यार्थी ने प्रवेश कब लिया, एडमिशन रजिस्ट्रर की प्रतिलिपि व फीस रसीद की प्रति जमा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा रिकॉर्ड 21 मार्च तक जमा नहीं करने पर संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही कॉलेजाें से यह भी पूछा है कि विद्यार्थियों की पूरे साल के दौरान उपस्थिति कितनी रही? यदि संबंधित विद्यार्थी की उपस्थिति नियमानुसार कम होती तो भी वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

परीक्षा कराने के लिए प्रति छात्र मिलेंगे 350 रुपए

मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा जेयू में परीक्षाएं कराने पर अधोसंरचना शुल्क 350 रुपए प्रति छात्र मिलेंगे। जेयू ने इस संबंध में मांग की थी। इसके बाद मेडिकल विश्वविद्यालय ने ईसी में प्रस्ताव रखा था, जो मंजूर हो गया है। इससे विश्वविद्यालय को यहां परीक्षा कराने में आसानी होगी।

कल तक देना होगा रिकॉर्ड

"सत्र 2020-21 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी एक हजार रुपए के शपथ पत्र में 21 मार्च तक यूनिवर्सिटी में देना होगा। जानकारी नहीं देने पर संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।"
-डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल, कुलसचिव, मेडिकल विवि, जबलपुर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.