गुना में लड़की के फोटो पर किए अश्लील कमेंट:भाई ने पूछा तो उससे की मारपीट; FIR दर्ज

Updated on 15-12-2022 05:29 PM

जिले के मृगवास इलाके में पहले एक युवक ने लड़की के फोटो डालकर अश्लील कमेंट किए। जब उसके भाई ने पूछा तो गालियां देते हुए चला गया। कुछ देर बाद अपने साथियों को लेकर आया और लड़की के भाई के साथ मारपीट कर दी। चार लोगों ने मिलकर लड़की के भाई को जमकर मारा। पुलिस ने चार युवकों पर FIR दर्ज कर ली है।

मृगवास इलाके के बेहड़ावेह के रहने वाले युवक ने बताया कि शिवम मीना ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर उनकी बहन का फोटो पोस्ट करके अश्लील कमेंट किए। वह इंदौर से वापस अपने घर आया। शिवम मीना से कहा कि उनकी बहन के बारे में अश्लील पोस्ट क्यों की? इसी बात पर शिवम उसे गालियां देते हुए चला गया।

थोड़ी देर बाद मैं अपने घर पहुंचा, तभी शिवम, बबलू, नीतेश और सोनू मीना चारों हाथों में लाठियां लेकर घर के अंदर घुस आए। उन्होंने फिर से गालियां देने शुरू कर दिया। शिवम बोला कि अब बोल क्या कह रहा था। इसके बाद शिवम ने एक लाठी मारी, जो मेरे बांए कंधे पर लगी। सोनू, नीतेश, बबलू ने लात-घूंसों से मारपीट की।

जब बहन बचाने आई तो चारों ने उसके साथ भी मारपीट की। बमुश्किल वह किसी तरह बच पाए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.