सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों पर लगाए जाएंगे ओसीइएमएस, इनलेट व आउटलेट की मिलेगी जानकारी

Updated on 17-04-2023 08:53 PM

 ग्वालियर नगर निगम सीमा क्षेत्र में गंदे पानी को साफ करने के लिए लगाए गए सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर अब ओसीइएमएस (आनलाइन कन्टूनियन इनफोंट मानिटरिंग सिस्टम) लगाए जा रहे हैं। इससे सीवरेज प्लांट पर इनलेट यानी जहां से सीवर आ रहा है और आउटलेट यानी जहां से पानी ट्रीट होकर निकल रहा है, की जानकारी निगम अधिकारियों व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को मिल सकेगी।

इसके साथ ही शहर के सभी वीएमएस बोर्ड (वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड) पर भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पैरामीटर की जानकारी दिखाई जाएगी, इससे शहरवासी भी यह जान सकेंगे कि प्लांट पर पानी किस तरह से साफ हो रहा है। ओसीइएमएस लगाए जाने का कार्य अंतिम चरण है और इसी सप्ताह में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। सीवेज नोडल अधिकारी ने बताया कि प्लांट पर आने वाले गंदे पानी के पैरामीटर की जांच के लिए ओसीइएमएस लगाया जा रहा है। यह सिस्टम सीवेज वाटर को ट्रीट करने में आने वाले सभी पैरामीटर की जांच करेगा और इसकी जानकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, निगम व कंपनी के अधिकारियों को देगा। इससे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर निर्देश देकर सीवेज प्लांट का संचालन सही ढंग से हो सकेगा। नगर निगम की ओर से पीटी इफालोजिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को एक करोड़ 18 लाख रुपए में 145 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जलालपुर, चार एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ललियापुरा, 65 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लाल टिपारा, आठ एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शताब्दीपुरम व एक एमएलडी बैजाताल पर यह ओसीइएमएस यानी सेंसर लगाए जा रहे हैं। आनलाइन कन्टूनियन इनफोंट मानिटरिंग सिस्टम सभी सीवेज प्लांट पर लगाए जाने के बाद गंदे पानी को ट्रीट करने के पैरामीटर जैसे पीएच, अम्लीय या क्षार, सीओडी, बीओडी, सीओबी, सीएच व पानी के फ्लो का माप करेगा। इतना ही नहीं वह शहर के करीब 12 वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड पर भी पैरामीटर के सभी बिंदुओं की जानकारी शहरवासियों को दिखाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.