अफसर अवकाश पर, जनता के काम अटके आज भी छुट्‌टी पर हैं MP के तहसीलदार; पेंडिंग केस बढ़ेंगे

Updated on 21-03-2023 06:07 PM

मध्यप्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के 3 दिन की छुट्‌टी पर जाने से जनता से जुड़े काम अटक गए हैं। नामांतरण, बंटाकन और सीमांकन जैसे केस में सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इधर, न्यायालय और राजस्व से जुड़े मामले भी पेंडिंग हो रहे हैं।

बता दें कि प्रमोशन, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित घोषित करने और राजस्व अधिकारियों की ग्रेड-पे एवं वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी मांगों को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार 20 से 22 मार्च तक छुट्‌टी पर है। छुट्‌टी का सोमवार को पहला दिन था। इस दिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। वे जब छुट्‌टी पर लौटेंगे तो 23 और 24 मार्च को सरकारी अवकाश है। इन दो दिन भी जनता से जुड़े कोई काम नहीं होंगे। इस कारण पेंडिंग केस बढ़ने लगे हैं। ऑफिसों से भी सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की ही तारीख दी जा रही है।

मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। बावजूद अब तक ये पूरी नहीं की गई है। पिछले सप्ताह उन्होंने काली पट्‌टी बांधकर काम किया था, जबकि शनिवार-रविवार को सरकारी छुट्‌टी होने से काम नहीं किया। अब तीन दिन के अवकाश पर चले गए हैं।

इन कामों पर असर
तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के अवकाश पर चले जाने के कारण बंटाकन और सीमांकन जैसे अनेक काम नहीं हो रहे हैं। लाड़ली बहना योजना की मानीटरिंग में भी दिक्कतें आ रही है। भोपाल और इंदौर को छोड़ दें तो बाकी जगहों पर न्यायालयीन कार्य तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पास ही है। अवकाश पर जाने के लिए वे भी अटक गए। भोपाल में कोलार, हुजूर, गोविंदपुरा, एमपी नगर, बैरसिया, शहर वृत्त तहसील ऑफिस में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की कुर्सियां खाली है।

मंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया
इधर, सोमवार को ही मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को राजस्व मंत्री गोविंद सिंह समेत वरिष्ठ अफसरों ने बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान संघ ने अपनी मांगें मंत्री और अफसरों के सामने रखी। बताया जाता है कि मांगों को लेकर आश्वासन जरूर मिला है, लेकिन ठोस नहीं। इसलिए मंगलवार को भी छुट्‌टी पर रहने का फैसला लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.