पहली बार ओंकारेश्वर मास्टर प्लान 2031 बनाया, अन्य शहरों का भी प्लान बनेगा

Updated on 18-03-2023 07:13 PM

चुनावी साल में मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक शहरों के विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश के मंदिरों के साथ धार्मिक शहरों का कायाकल्प किया जाएगा। इनके विकास की रूपरेखा धार्मिकता के आधार पर तैयार की जाएगी। अर्बन प्लानिंग में इस बात पर जोर रहेगा कि धार्मिक स्थलों और उसके आसपास के क्षेत्रों को री-डेवलपमेंट के साथ संरक्षित किया जाए। जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम बेस्ड ऑनलाइन मास्टर प्लान में ही संबंधित शहर की हर जानकारी फीड रहेगी।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) के अफसरों ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार्मिक शहरों को लेकर पहली बार ओंकारेश्वर मास्टर प्लान 2031 तैयार किया गया। इसी आधार पर अन्य शहरों का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके अलावा, ऐसे धार्मिक स्थलों का भी डेवलपमेंट प्लान बनेगा, जो कस्बों की सूची में शामिल हैं। मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर प्रमुख मठ-मंदिर, नदियां, पार्किंग, प्लेस मेकिंग, पार्किंग और रोप-वे को लेकर अर्बन प्लानिंग पर जोर होगा।

महाकाल लोक बनाने के बाद मिली प्रेरणा

नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने दैनिक भास्कर को बताया कि उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद प्रेरणा मिली कि प्रदेश के जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनका विशेष मास्टर प्लान बनाया जाए। इससे धार्मिक, प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों का न सिर्फ संरक्षण होगा, बल्कि पर्यटन के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह शहर जल्द ही प्रदेश के साथ देश में नई पहचान हासिल करेंगे।

रोप-वे कनेक्टिविटी का बिछेगा जाल, ताकि न लगे जाम

मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब सामान्य परिवहन के लिए भी रोप-वे के लिए प्रावधान किए जाएंगे। अभी तक प्रदेश में ऊंचाई पर स्थित स्थलों के लिए रोप-वे का उपयोग किया जाता था। टीएंडसीपी के अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर त्योहार और विशेष तिथियों पर लाखों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लिहाजा, इस समस्या के निदान के लिए रोप-वे कनेक्टिविटी का उपयोग किया जाएगा।

बाहर भी प्रदूषण की मिलेगी रियल टाइम जानकारी

धार्मिक शहरों के मास्टर प्लान को लेकर टीएंडसीपी पहली बार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रावधान कर रहा है। इसमें रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए बोर्ड भी लगाए जाएंगे। साथ ही, इसकी जानकारी भी जीआईएस बेस्ड प्लान में ऑनलाइन मिलेगी। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के लिए भी मास्टर प्लान में लेयर का प्रावधान किया जाएगा।

यह हैं एमपी के धार्मिक महत्व के शहर

मध्यप्रदेश में उज्जैन, चित्रकूट, ओरछा, मैहर, महेश्वर, नर्मदापुरम, अमरकंटक, ओंकारेश्वर प्रमुख धार्मिक महत्व के शहर हैं। इसके अलावा सलकनपुर, दतिया, भोजपुर, नलखेड़ा, देवास, पचमढ़ी, सांची, खजुराहो समेत अन्य स्थानों पर प्रदेश के बड़े धार्मिक स्थल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.