पीएम मातृ वंदना योजना में देश में प्रथम आने पर केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी ने की म.प्र. की सराहना

Updated on 22-02-2023 05:40 PM

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित नवाचारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी आज नई दिल्ली से महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, पालना योजना तथा निर्भया में जारी गतिविधियों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा नई दिल्ली से ली गई बैठक में समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पर्याप्त राशि आवंटित करने के लिए केन्द्र शासन का आभार मानते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में बाल देख-रेख संस्थाओं को छोड़ने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग देकर समाज में पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आरंभ की गई है। योजना में इन बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही रोजगार प्राप्त करने में भी उनकी मदद की जाती है। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.