भोपाल में होली पर संतों की अगुआई में निकलेगा चल समारोह, ऊंट-घोड़े, राधा-कृष्ण की झांकी करेगी आकर्षित

Updated on 16-03-2024 12:02 PM

भोपाल। होली और रंगपंचमी की तैयारी को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति की बैठक हो चुकी है। जिसमें होली और रंगपंचमी पर निकलने वाले चल समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि होली पर दयानंद चौक से संतजनों और समाज प्रमुखों की अगुआई में चल समारोह प्रारंभ होगा। जिसमें राधा-कृष्ण की झांकी और ऊंट-घोड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विशिष्ट हुरियारों का होगा सम्मान

समारोह के संयोजक भगवानदास ढालिया ने बताया कि इस बार डीजे, ढोल-ताशे पर थिरकते युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल और फूल बरसाती मशीनें, हुरियारों की टोली और तांगे पर वृद्धजन आदि प्रमुख आकर्षण रहेंगे। समिति विशिष्ट हुरियारों का सम्मान भी करेगी। बैठक में रंगपंचमी चल समारोह संयोजक देवेंद्र सिंह बना, कोषाध्यक्ष कैलाश साहू, संजय मेहता, अरुण अग्रवाल, बद्री यादव, रवि पवार आदि उपस्थित थे।

ठाकुरजी संग रंग-गुलाल खेलने का क्रम तेज

शहर के पुष्टिमार्गीय वैष्णव समाज व श्रीकृष्ण मंदिरों में 40 दिवसीय फागोत्सव की शुरुआत वसंत पंचमी से हो चुकी है। माघ पूर्णिमा पर होली के दण्डारोपण व फागुन कृष्ण सप्तमी पर पाटोत्सव के साथ ही भक्तों का ठाकुरजी के संग रंग-गुलाल का सिलसिला तेज हो गया है। 18 मार्च को बगीचा नवमी पर ठाकुरजी का बगीचा व 20 मार्च को कुंज एकादशी पर मंदिर को जोरदार तरीके से सजाया जाएगा। होली के दिन भगवान कृष्ण का डोला सजेगा। भक्त जमकर अपने ठाकुरजी संग रंग खेलेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.