एक दिन के नवजात की बाथरूम में पटककर हत्या:​​​​​​​रेप पीड़ित छात्रा ने शर्मिंदगी से बचने के लिए मार डाला

Updated on 22-12-2022 06:02 PM

बिन ब्याही मां ने ही अपने नवजात की बाथरूम की शीट पर पटक-पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हॉस्टल में बच्ची को जन्म दिया था। शर्मिंदगी से बचने के लिए बच्चे के जन्म के एक दिन बाद ही उसकी जान ले ली।

मामला मध्यप्रदेश के शहडोल का है। 20 नवंबर को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पीछे नवजात का शव मिला था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी तभी उसे एक क्लू मिला। पुलिस ने हॉस्टल की एक छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में छात्रा गुमराह करती रही। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच पुलिस को बता दिया। पुलिस को कैसे क्लू मिला ये पढ़ने से पहले 

बाथरूम में की हत्या, कपड़े में लपेटकर फेंका शव
आरोपी मां ने बताया- मैं 12वीं कक्षा में पढ़ती हूं। मेरे गांव से स्कूल बहुत दूर है। इसलिए हॉस्टल में रहती थी। मैं गांव के ही एक युवक से प्रेम करती हूं। मेरी उससे अक्सर मुलाकात होती रहती थी। इन मुलाकातों में हमारे कई बार शारीरिक संबंध भी बने। एक दिन मुझे मालूम पड़ा कि मेरा गर्भ ठहर गया है। मैं घबरा गई थी, क्योंकि उस समय मैं नाबालिग थी। किसी को बता भी नहीं सकती थी। कुछ समय बाद गर्भ गिराने का भी विचार आया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

18 नवंबर को मैंने हॉस्टल में ही बच्ची को जन्म दिया। तब तक मेरी उम्र 18 वर्ष 6 महीने हो चुकी थी। मैंने किसी भी तरह बच्ची को एक दिन के लिए हॉस्टल में रख लिया। मुझे लोक लाज का डर सताने लगा, क्योंकि मैं बिन ब्याही मां थी। इसी डर के चलते मैंने 19 नवंबर को बच्ची को हॉस्टल की बाथरुम में शीट पर पटक-पटककर मार दिया। इसके बाद उसका शव कपड़े में लपेटकर हॉस्टल के पीछे कचरे में फेंक दिया।

एक कॉल और पुलिस आरोपी मां तक पहुंची
20 नवंबर को नवजात का शव मिलने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी। नवजात की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। इससे यह तय हो गया था कि नवजात की हत्या की गई है। पुलिस की जांच के दौरान एक व्यक्ति ने कॉल कर पुलिस को बताया कि हॉस्टल की एक छात्रा की शारीरिक बनावट में नाटकीय रूप से बदलाव हुआ है। पुलिस को अब एक कड़ी मिल गई थी। पुलिस ने छात्रा को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। छात्रा ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद टूट गई।

युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज
शहडोल सीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जांच में एक लड़की ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एक युवक ने लड़की से संबंध बनाए थे, तब वह नाबालिग थी। इसलिए युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। युवक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.