मुख्यमंत्री पौध-रोपण संकल्प दिवस पर रोपे गये एक लाख 71 हजार पौधे

Updated on 21-02-2023 06:49 PM

मुख्यमंत्री पौध-रोपण संकल्प दिवस 19 फरवरी को एक दिवसीय अंकुर अभियान में प्रदेश में एक लाख 71 हजार 866 पौधे रोपे गये और एक लाख 22 हजार 327 प्रथम फोटो वायुदूत ऐप पर अपलोड की गयी। अंकुर कार्यक्रम में अब तक कुल 16 लाख 4 हजार 855 लोग रजिस्ट्रेशन कराकर 38 लाख 34 हजार 546 पहला फोटो, 5 लाख 5 हजार 920 दूसरा फोटो और एक लाख 29 हजार 415 तीसरा फोटो अपलोड कर चुके हैं। कुल 5 लाख 5 हजार 346 प्रमाण-पत्र डाउनलोड किये जा चुके हैं।

पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रकृति, पर्यावरण-संरक्षण और संवर्धन के लिए नर्मदा जंयती-19 फरवरी 2021 से प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था, जो आज जन-सहयोग से एक वट वृक्ष का रूप धारण करने जा रहा है। देश-विदेश में प्रवास और कोरोना काल के दौरान भी मुख्यमंत्री का पौध-रोपण अनवरत जारी रहा। रविवार को श्रीराम वन में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी द्वारा 730 पौधों का रोपण किया गया। जिलों में विकास यात्रा का प्रारंभ पौध-रोपण से हुआ।

संकल्प में शामिल हुए राष्ट्रपति, धर्मगुरू, खिलाड़ी और आमजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में राष्ट्रपति, योगगुरू बाबा रामदेव, सदगुरू जग्गी महाराज, दाजी, इस्कान संत, उद्योगपति, फिल्म कलाकार, इन्वेस्टर्स समिट और जी20 सम्मेलन के प्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के मंत्री, खिलाड़ी, साहित्यकार, समाज सेवक, समाजसेवी संस्थाएँ, रहवासी संघ और आमजन अपने जन्म-दिवस और विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण कर चुके हैं।

सर्वाधिक एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन नर्मदापुरम जिले में हुआ है। शिवपुरी जिले में 75 हजार 250, छिंदवाड़ा 63 हजार 770, इंदौर 59 हजार 63, खरगोन 18 हजार 521, जबलपुर 50 हजार 375, रायसेन 50 हजार और भोपाल में 43 हजार 810 पौध-रोपण किया जा चुका है। सर्वाधिक एक लाख के करीब आम का पौध-रोपण हुआ है। इसके अलावा नीम, अशोक, करंज, आँवला, पीपल, गुलमोहर, शीशम, इमली, सागौन, कचनार, बेर, बरगद, अमलतास आदि के पौधे रोपे गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.