प्लास्टिक उत्पादक ही प्लास्टिक वेस्ट निष्पादन करेंगे

Updated on 06-12-2022 09:35 PM

पर्यावरण मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने प्लास्टिक उत्पादक कंपनियों को ही निष्पादन की जिम्मेदारी दी गई है। यह कंपनियाँ निष्पादन कंपनी को अनुबंधित करेंगी। दोनों का शासकीय पंजीयन होगा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निगरानी रखी जायेगी। मंत्री श्री डंग ने सोमवार को पर्यावरण विभाग और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गतिविधियों की समीक्षा की। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री चन्द्र मोहन ठाकुर, एप्को के कार्यकारी निदेशक श्री एम.आर. खान और प्रबंध संचालक नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री कर्मवीर शर्मा उपस्थित थे।

मंत्री श्री डंग ने बताया कि उद्योगों को 30 दिन के अंदर एनओसी जारी की जा रही है। कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्राप्त होने वाली स्थापना सम्मति, उत्पादन सम्मति और सम्मति नवीनीकरण इत्यादि का निपटारा तुरंत किया जा रहा है। ऐसे उद्योग और संस्थान, जिन्होंने जानकारी के अभाव में बोर्ड से सम्मति या प्राधिकार प्राप्त नहीं किया है, 'विवाद से विश्वास' योजना में आवेदन करने पर न्यायालयीन कार्यवाही न करते हुए उन्हें सम्मति प्रदान की जा रही है।

प्रदेश की 85 नदियों और उनकी सहायक नदियों की जल गुणवत्ता का मापन सतत किया जा रहा है। नदियों को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त रखने 'शून्य निस्त्राव' की नीति लागू है। मंत्री श्री डंग ने 'अंकुर कार्यक्रम', 'सीएम राइज स्कूल', 'बायोस्फियर रिजर्व' योजना, राष्ट्रीय जलीय स्त्रोत संरक्षण कार्यक्रम में दतिया के सीता सागर तालाब, शिवपुरी झील, रतलाम के अमृत सागर तालाब, धार के मुंज, धूप और देवी सागर, शिवना नदी संरक्षण कार्यों की भी समीक्षा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.