एनएलआइयू से साइबर ला में मास्टर्स डिग्री हासिल करने का मौका, जानिए प्रवेश की प्रक्रिया, कैसे और कब तक करें आवेदन

Updated on 21-03-2024 01:06 PM

भोपाल। राजधानी में स्थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआइयू) ने अपने यहां संचालित द्विवर्षीय मास्टर आफ साइबर ला एंड इंफार्मेशन सिक्योरिटी (एमसीएलआइएस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों पास 15 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका है। आवेदन आनलाइन ही किए जा सकेंगे।

12 मई को होगी लिखित प्रवेश परीक्षा

इसके लिए आल इंडिया रिटन एंट्रेंस टेस्ट 12 मई को होगा। इसमें 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। लिखित परीक्षा में 30 प्रश्न एप्टीट्यूड टेस्ट के, 30 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 30 प्रश्न इंग्लिश, 30 प्रश्न कंप्यूटर नॉलेज और 30 प्रश्न साइबर सिक्योरिटी से संबंधित होंगे। यह कोर्स चार सेमेस्टर में होगा। इसके अलावा साक्षात्कार भी होगा, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 12 से 14 मई तक चलेगी।

प्रवेश के लिए योग्यता

एनएलआइयू द्वारा संचालित इस कोर्स में 66 सीटों पर भारतीय विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकता है। इसके अलावा पांच विदेशी छात्र भी इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें एडमिशन लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को बैचलर डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसे एनएलआइयू द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा भी क्वालिफाई करना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएलआइयू की वेबसाइट पर विजिट कर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.