कोरोना के 10 हजार मरीजों में से 30 फीसद कोलार में

Updated on 04-02-2022 05:58 PM

  भोपाल  भोपाल के 10 हजार सक्रिय मरीजों में से 30 फीसद मरीज कोलार एसडीएम क्षेत्र में हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा गोविंदपुरा में है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में गुरुवार को 6072 सैंपलों की जांच में 1288 मरीज मिले हैं। यानी करीब 20 फीसद संक्रमित पाए गए हैं। तीन दिन पहले तक यह आंकड़ा 25 फीसद से ऊपर था। इसका मतलब यह है कि मरीज कम होने के साथ-साथ संक्रमण दर भी कम हो रही है। बुधवार को कोरोना के 1307 मरीज मिले थे। गुरुवार को कोरोना के दो मरीजों की मौत हुई।

प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा 10,217 सक्रिय मरीज भोपाल में हैं। अस्पतालों में सिर्फ 235 मरीज हैं। इनमें 76 साधारण बेड पर, 89 ऑक्सीजन बेड पर और बाकी आईसीयू/एचडीयू में हैं। ,बाकी होम आइसोलेशन में है।10 दिन पहले तक सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज इंदौर में थे, अब इंदौर में यह आंकड़ा 9000 के करीब गया है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है वह पुराने मरीज हैं जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है।

 उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है उनमें लगभग सभी ऐसे हैं जिन्हें कोरोना के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी हैं। इनमें कैंसर रोगी, हृदय रोगी और किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज शामिल हैं। बता दें कि तीसरी लहर में भोपाल में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2100 सौ से ऊपर तक पहुंच गया था। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार कम होते हुए 12 सौ तक गई है। इसी तरह से गिरावट हुई तो हफ्ते भर में आंकड़ा 600 तक पहुंच जाएगा। हालांकि चिंता की बात यह जरूर है कि भोपाल में पिछले 4 दिन से लगातार रोजाना 2 मरीजों की मौत हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.