स्वच्छ ईंधन एवं ऊर्जा समाधानों के जरिये अधिक टिकाऊ भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई

Updated on 17-12-2022 01:10 AM
भोपाल : मध्य प्रदेश में पहला ग्रीन समिट का आयोजन किया गया जिसमें टिकाऊ ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु के जरिये हरित भविष्य का निर्माण करने के लिए विचारों का आदान प्रदान करने एवं नवप्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने को एक ही प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक नीति निर्माता एवं उद्योग जगत के लोग एकत्रित हुए। 
ग्रीन समिट-मध्य प्रदेश संस्करण नाम की इस पहल का आयोजन एपीएसी न्यूज़ नेटवर्क द्वारा किया गया जोकि राजकाज, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य स्टार्टअप क्षेत्रों के लिए टिकाऊ प्रौद्योगिकी एवं नवप्रवर्तन के महत्व को लेकर जागरूकता पैदा करने में लगा एक मीडिया संगठन है और यह समुदाय निर्माण, ज्ञान परामर्श के क्षेत्र में सक्रिय है। सभी के लिए एक स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार करने के ध्येय के साथ इस ग्रीन समिट पहल को थिंक गैस ने सहयोग प्रदान किया जोकि पर्यावरण को लेकर संवेदनशील एक कंपनी है और प्राकृतिक गैस के प्रसार एवं उपलब्धता में तेजी  लाने की दिशा में काम कर रही है।
इस आयोजन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के आयुक्त (उद्योग), मध्य प्रदेश सरकार, आईएएस  पी नरहरि, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड के संयुक्त सलाहकार (वाणिज्यिक)  पंकज भूटानी और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य, आईएएस  चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा किया गया।
इस आयोजन में प्रतिभाग करने और विचार रखने वाले अन्य गणमान्य लोगों में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के सचिव  आरके मेहरा, भोपाल के जिला कलेक्टर और भोपाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन आईएएस  अविनाश लवनिया, भोपाल नगर निगम के आयुक्त आईएएस  केवीएस चौधरी, वन विहार नेशनल पार्क, भोपाल की निदेशक, आईएफएस श्रीमती पद्मप्रिय बालकृष्णन, थिंक गैस के सीईओ  हरदीप सिंह राय और थिंक गैस के अध्यक्ष, मार्केटिंग एवं कारोबार विकास  संदीप त्रेहन शामिल रहे। 
इस ग्रीन समिट-मध्य प्रदेश संस्करण का उद्घाटन करते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड के संयुक्त सलाहकार (वाणिज्यिक)  पंकज भूटानी ने कहा, पेट्रोल और डीजल की तुलना में पर्यावरण अनुकूल और सस्ता होना इसकी मुख्य वजह है कि हमें प्राकृतिक गैस की ओर बढ़ना चाहिए। पीएनजीआरबी उद्योग के अनुकूल नियमन एवं सहयोग उपलब्ध कराकर सीजीडी कारोबारियों की मदद कर रहा है। 
मध्य प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग के सचिव एवं आयुक्त आईएएस पी नरहरि ने अपने विशेष संबोधन में कहा, हमारे जैसे आकांक्षी समाज में ग्रीनहाउस उत्सर्जन में कमी लाने में उद्योग को एक अहम भूमिका निभानी है। हरित ऊर्जा की ओर रूख करने, उद्योगों में ग्रीनहाउस उत्सर्जन घटाने के लिए हस्तक्षेप किए जा रहे हैं क्योंकि हम एक कृषि अर्थव्यवस्था से एक विनिर्माण अर्थव्यवस्था की ओर रूख कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य आईएएस चन्द्र मोहन ठाकुर ने कहा, जहां दिल्ली का एक्यूआई अक्सर 300 से ऊपर पहुंच जाता है, भोपाल आमतौर पर 90-110 के दायरे में रहता है। मध्य प्रदेश रीयल टाइम आधार पर डेटा पर नजर रखने के लिए सभी महत्वपूर्ण जगहों पर वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित कर रहा है।
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके मेहरा ने कहा, श्हम नए भवन निर्माण में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की तरफ बढ़ रहे हैं जोकि ऊर्जा दक्ष हैं और बाहर से प्रकाश आने देते हैं। हरित भवनों के लाभ में वायु की गुणवत्ता में सुधार, भवन में मौजूद लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और आसपास के लोगों की सुरक्षा शामिल है।श् 
भोपाल के जिला कलेक्टर एवं भोपाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन आईएएस अविनाश लवनिया ने कहा, हमने भोपाल में जीवनशैली के ढेरों विकल्प खोजे हैं। हमने 300 बसें, स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदे हैं, नयी सड़कों पर साइकिल के ट्रैक बना रहे हैं, सार्वजनिक वाहन साझा करने की व्यवस्था कर रहे हैं और यहां तक गोवर्धन योजना के तहत ई कचरा परिवर्तन संयंत्र लगा रहे हैं। हम स्वच्छ वायु और एक हरित नगर के लिए वैकल्पिक ईंधन के साथ ही जीवन के वैकल्पिक तरीके सुनिश्चित कर रहे हैं।
भोपाल नगर निगम के आयुक्त आईएएस केवीएस चौधरी ने कहा, भोपाल नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर सीएनजी स्टेशनों की सुविधा के लिए थिंक गैस जैसी कंपनियों के साथ गठबंधन किया है। सीएनजी बसें निश्चित तौर पर हरित आवागमन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
वन विहार नेशनल पार्क की निदेशक आईएफएस पद्मप्रिय बालकृष्णन ने हरित आच्छादन पर जोर देते हुए कहा, वन संसाधनों के जरिये ही अच्छा स्वास्थ्य एवं जीवन हासिल किया जा सकता है। वन संरक्षण टिकाऊ विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस ग्रीन समिट को संबोधित करते हुए थिक गैस के सीईओ हरदीप सिंह राय ने कहा, मध्य प्रदेश में नए उद्योगों को आकर्षित करने के लिए थिंक गैस द्वारा स्थापित ढांचागत सुविधाओं का उपयोग यह राज्य कर सकता है। पर्यावरण, सामाजिक एवं गवर्नेंस (ईएसजी) लक्ष्यों को महत्व देना बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। प्राकृतिक गैस की उपलब्धता इन कंपनियों से निवेश आकर्षित करने और संयंत्र लगाने के साथ ही मेक इन इंडिया के सरकार के विचारों को पूरा करने में पासा पलटने वाला साबित हो सकता है। प्राकृतिक गैस आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास कर सकता है जिससे यहां के नागरिकों और राज्य को लाभ होगा।
थिंक गैस के अध्यक्ष, मार्केटिंग एवं कारोबार विकास संदीप त्रेहन ने उन बदलावों की चर्चा की जो थिंक गैस इस शहर में लेकर आया है। उन्होंने कहा, आज सड़कों पर हमारे 14,000 से अधिक सीएनजी वाहन हैं और हमारे पास 25,000 ग्राहकों को पीएनजी आपूर्ति करने की क्षमता है जिससे घरेलू ग्राहकों का जीवन आसान हो रहा है और उद्योग और वाणिज्यिक रेस्तरां पीएनजी को अपना रहे हैं जिससे हरित एवं स्वच्छ आने वाला कल सुनिश्चित हो रहा है। हम हमारे उपभोक्ताओं के जीवन की गुणवत्ता में बदलाव लाने के हमारे विजन को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
मध्य प्रदेश में टिकाऊ नवप्रवर्तन के जरिये अपने प्राकृतिक गैस पारितंत्र को प्रोत्साहित कर ग्राहकों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रहे थिंक गैस ने भोपाल में और इसके आसपास 600 किलोमीटर से अधिक की पाइपलाइन बिछाने एवं एक 40 सीएनजी स्टेशनों का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित करने पर करीब 500 करोड़ रूपये का निवेश किया है। इस विस्तृत ढांचागत सुविधाओं के बल पर थिंक गैस इस क्षेत्र में अधिक से अधिक परिवारों और वाणिज्यिक ग्राहकों तक पहुंच स्थापित करने में समर्थ रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.