पं. प्रदीप मिश्रा बोले- ठाकुरजी की आंखों में टोना है, दूसरे जादू-टोने की जरूरत नहीं

Updated on 16-02-2023 06:01 PM

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आज से 21 फरवरी के बीच रुद्राक्ष महोत्सव मनाने की घोषणा के बाद से ही लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। मंगलवार-बुधवार को करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे तो पं. प्रदीप मिश्रा ने महोत्सव के एक दिन पहले ही रुद्राक्ष बंटवानाा शुरू करवा दिए।

देश में संभवत: पहली बार किसी कथा स्थल से 48 लाख रुद्राक्ष का वितरण होगा। प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच कथा भी होगी। भास्कर ने महोत्सव से पहले पं. मिश्रा से धर्मांतरण, पं. धीरेंद्र शास्त्री, पंडोखर सरकार और शराबबंदी जैसे विषयों पर चर्चा की।

इस बार रुद्राक्ष कहां से मंगाए हैं और कितने बांटेंगे?
नेपाल की बार्डर पर गंडक नदी के उद्‌गम स्थल पर जहां सालिग्राम शिला का तट होता है, वहीं से रुद्राक्ष लाए हैं। उन्हीं रुद्राक्ष से शिवलिंग का निर्माण होगा और उसे पूजन-पाठ से अभिमंत्रित किया जाएगा। इस बार 48 लाख रुद्राक्ष का वितरण करेंगे। जहां-जहां पहले कथाएं की हैं, वहां भक्तों की व्यवस्था देखी गई है, वहां 10 से 11 लाख श्रद्धालु आएं हैं। इसलिए इतनी संख्या में रुद्राक्ष मंगाए हैं।

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री धर्मांतरण यानी लोगों की घर वापसी करवा रहे हैं, इस बारे में आप क्या कहेंगे?
धर्मांतरण रोकने के लिए पहले से भी संस्थाएं लगी हुई हैं। अब उनका क्या क्रम है। वो उनके हिसाब से कर रहे हैं। अच्छी बात है पर मूल तत्व हमारा सनातन धर्म है। यह अच्छे से अग्रण्य रहे।

क्या घर वापसी की वजह से ही कुछ लोग पं. शास्त्री के पीछे पड़े हैं?
ये मूलत: हम नहीं कह सकते। धर्मांतरण के प्रति जागरूकता के लिए पहले से हमारी सनातनी संस्थाएं काम कर रही हैं। वो लोगों को जोड़ रही है। हम एक व्यक्ति विशेष के लिए नहीं कहेंगे। जो गए हैं, वो वापस आ रहे हैं। यह अच्छा है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुखर हैं, इस बारे में आप क्या सोचते हैं?
शराबबंदी होने से कई लोगों के घर टूटने से बच जाएंगे। गरीब घर की महिलाएं जो कमाकर लातीं हैं, पुरुष परिवार के पालन-पोषण के लिए लाई राशि को शराब में खर्च कर देता है। यह गलत है।

भोपाल में पंडोखर सरकार ने कहा- दरबार में भूत-प्रेत और बाधा लेकर पहुंचने वाले 90% लोग ड्रामा करते हैं, क्या आप इससे सहमत हैं?
गलत नहीं कहा। हम जब कथा करते हैं तब एक गंगाजी का भजन.. मानो तो मैं गंगा मां हूं.. शुरू होता है तो वैसे ही जिन लोगों के सिर पर कलश रहता है उन्हें गंगाजी आ जाती है। एक को आती है तो सब शुरू हो जाते हैं। वो सोचते हैं कोई हमें संभालेगा। हम गोवर्धनजी के भक्त हैं। हमारे ठाकुरजी के नयनों में टोना है। दूसरे टोने की जरूरत नहीं है। शिव श्मशान का निवासी है। उसे क्या टोना क्या रोना। हम लोग ये नहीं मानते।

नेता-विधायक और सांसदों के क्षेत्र में ही आप सबसे ज्यादा कथा कर रहे हैं, जबकि सामान्य लोगों को सालभर बाद का समय मिल रहा है, ऐसा क्यों?
ऐसा नहीं है। एक क्रम बनाया है। जिसे पहले समय दे दिया, उस समय उनके यहां कथा का आयोजन किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.