MP में पैनिक बटन दिलाएगा सुरक्षा:VLTD का ट्रायल शुरू; लाइव ट्रेकिंग, स्कूल बस तक में लगेंगे

Updated on 06-12-2022 05:05 PM

मध्यप्रदेश में कॉमर्शियल वाहन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासतौर पर स्कूल बस तक में सुरक्षा के लिए लगने वाले पैनिक बटन का ट्रायल शुरू हो गया है। भोपाल के कोकता में बने आरटीओ में बनाए गए स्टेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ट्रायल के लिए चुने गए वाहनों की मॉनिटरिंग की जाने लगी है।

ट्रायल के दौरान दमोह में एक बस में पैनिक बटन किसी ने दबाया। वाहन को कंट्रोल रूम से ही तत्काल ट्रैक किया गया। इतना ही नहीं इसकी सूचना डायल 100 को भी दी गई। आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि व्हीकल लोकेशन एंड ट्रेकिंग (VLTD) डिवाइस और पैनिक बटन के ट्रायल के लिए भोपाल जिले के 46 एवं प्रदेश के करीब सवा 325 वाहनों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।

18 करोड़ खर्च हुए

केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया। भोपाल के आरटीओ ऑफिस में करीब 18 करोड़ रुपए कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है। पहले इसे अक्टूबर में शुरू होना था, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्घाटन करते ही पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा।

अभी करीब साढ़े 14 हजार रुपए का खर्च आ रहा

प्रदेश में 4 कंपनियों को डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का काम दिया गया है। वाहन मालिक को प्रति वाहन अभी करीब साढ़े 14 हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है। डिवाइज की कीमत कम करने के लिए जल्द ही कुछ और कंपनियों को और डिवाइस लगाने का काम दिया सकता है। इससे प्रति सेट एक कीमत की 5 हजार रुपए तक हो सकता है। आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि इस कंट्रोल रूम से कुछ सिस्टम लगाकर पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत की जा चुकी है। रिजल्ट अच्छे जा रहे हैं। ट्रेकिंग सिस्टम काम कर रहे हैं।

पैसेंजर कॉमर्शियल व्हीकल

कुछ दिन पहले ही शुरुआत केंद्रीय परिवहन विभाग के सितंबर में जारी नोटिफिकेशन के बाद भोपाल आरटीओ में व्हीएलटीडी व पैनिक बटन लगाने की शुरुआत हुई। अप्रैल 2023 से उन्हीं कॉमर्शियल व्हीकल को फिटनेस सर्टिफिकेट मिलेगा, जिनमें व्हीएलटीडी और पैनिक बटन लगा हो। स्कूल बस संचालकों ने आरटीओ से बसों में 4 महीने का समय मांगा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.