गांव में अकेले नहीं निकल रहे लोग, मस्जिद के एनाउंसमेंट सिस्टम से लोगों को किया अलर्ट

Updated on 27-02-2023 09:18 PM

ग्वालियर में एक बार फिर जंगली तेंदुआ नजर आया है। पहले यह कंपू के गुढ़ा इलाके में नजर आया था अब पुरानी छावनी में तेंदुआ देखा गया है। खेतों में घूम रहे तेंदुए का यह VIDEO एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव में दहशत है। लोग अकेले निकलने के बदले समूह में घर से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही गांव की मस्जिद में लगे एनाउंसमेंट सिस्टम की मदद से गांव के लोगों को एनाउंसमेंट कर अलर्ट किया जा रहा है।

गांव के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दे दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वन विभाग ही इसमें आगे की कार्रवाई करेगा। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग का बल मौके पर पहुंचा और तेंदुए की सर्चिंग कर रहा है। फिलहाल तेंदुए का अभी कुछ पता नहीं चल रहा है फॉरेस्ट विभाग की तलाश जारी है।

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना थाना क्षेत्र स्थित बन चौकी भीलपुरा के अंतर्गत सिगोरा गांव में रविवार शाम 5 बजे खेतों में एक तेंदुआ देखे जाने की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों में तेंदुआ घूमने का है यह VIDEO गांव में ही रहने वाले एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही पल में यह तेंदुआ मिलने की खबर दूर-दूर तक फैल गई। गांव के लोगांे को अलर्ट करनेे के लिए गांव की मस्जिद में लगे माइक सिस्टम से एनाउंसमेंट किया गया। गांव के लोगांे को समझाया गया है कि वह शाम के बाद घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना बहुत जरुरी है तो अकेले न जाएं तीन से चार लोगों के समूह में जाएं। साथ ही हाथ में डंडे, कुल्हाड़ी व अन्य हथियार जरुर रखें। तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।
वन विभाग ने संभाला मोर्चा
- ग्वालियर में वन विभाग के अफसरों को जैसे ही पता लगा कि पुरानी छावनी, सिगोरा गांव में तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग की टीम ने एक्सपर्ट को साथ लेकर तेंदुआ की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी है। पर सोमवार दोपहर तक वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिल सकी है। वन विभाग के अफसरों ने गांव के लोगांे को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
गिरवाई इलाके में भी दिखा था तेंदुआ
- इससे पहले ग्वालियर के गिरवाई इलाके में मस्जिद वाली गली में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। दो दिन से लगातार तेंदुआ दिखा था। वह शहर की गलियों में घूमते हुए CCTV कैमरे में कैद हुआ था। उस समय भी पुलिस और वन व भाग की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया था।
वन विभाग के अफसरों का कहना
फॉरेस्ट विभाग के DFO विजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि फोन पर सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुआ घूमते हुए देखा है। सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर भेजी गई थी जहां टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। तेंदुए के डर के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है जो तेंदुआ ग्रामीण इलाके में घूम रहा है संभवत यह तेंदुआ खाने की तलाश में तिघरा या घटिगांव से आने की आशंका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.