केंद्रीय मंत्री के भजन पर झूमे लोग :मंच पर माला पहनाने पर भड़के अर्जुनराम मेघवाल

Updated on 12-12-2022 05:00 PM

नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत और फोटो खिंचवाने की होड़ मच जाती है। लेकिन कभी-कभी इस उत्साह में अति हो जाती है। एमपी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उत्साह की इसी अति से खफा हो गए, हालांकि बाद में उन्होंने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं को रिझाया।

मामला राजगढ़ के खुजनेर का है। जहां रविवार को मेघवाल जांगड़ा समाज का प्रांतीय अधिवेशन था। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल गुस्सा हो गए। वे स्वागत करने वालों पर भड़क गए, उन्होंने खुद को पहनाई जा रही मालाओं को निकाल दिया। मंत्री की झुंझलाहट के बाद पूर्व विधायक गौतम टेटवाल ने स्वागत करने आए लोगों को मंच से हाथ पकड़कर मंच से हटाया।

केंद्रीय मंत्री ने मंच से गाया बाबा रामदेव का भजन
कार्यकर्ताओं के स्वागत-सत्कार से गुस्सा हुए केंद्रीय मंत्री ने खुद को संभाला। बाद में उन्होंने मंच से ही बाबा रामदेव का भजन गाया, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग झूम उठें। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने 'थाने तो ध्यावे आखो मारवाड हो,आखो गुजरात हो अजमाल जी रा कवरा...ओ खम्मा-खम्मा हो रामा रूनिचे रा धनिया..' भजन गाया। मेघवाल के इस भजन की धुन पर वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। इस दौरान मंच पर स्थानीय सांसद रोड़मल नागर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

झुंझलाहट में केंद्रीय मंत्री ने एक शख्स का हाथ पकड़कर खिंचवाया फोटो
कार्यक्रम में स्वागत के दौर में लगातार माला पहनाने का दौर चलता रहा। जिसकी वजह से मंत्री मेघवाल झुंझला गए। लगातार मंच से एनाउंस कर स्वागतकर्ताओं को रोकने के बावजूद एक व्यक्ति जैसे ही माला लेकर मंच पर चढ़ा, मंत्री मेघवाल ने उसके हाथ से माला छुड़ाकर टेबल पर पटक दी और उसके दोनों हाथ पकड़ कर गले में पड़ी माला पर हाथ लगवाकर फोटो खिंचवा दिया।

'जो बाबा साहब का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा' नारे लगवाए
'लोकदेवता बाबा रामदेव का सामाजिक समरसता में योगदान' विषय पर खुजनेर के दशहरा मैदान पर मेघवाल जांगड़ा समाज के प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें जिले सहित प्रदेशभर से अनुसूचित वर्ग के नेता और लोग पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने 'जो बाबा साहब का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा' के नारे लगवाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.