सरकार के खजाने पर जनता का पूरा हक - प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 12-02-2023 07:52 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार के खजाने पर जनता का पूरा हक है। प्रजातंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने यह बात आज कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलवारा में विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही। प्रभारी मंत्री ने 40 लाख रूपये की लागत के कई विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा गुलवारा के समग्र विकास के लिए की गई मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना जनता का है - तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपये सहित स्थानीय नदी में स्टॉप डेम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने, जल जीवन मिशन के तहत गुलवारा के वार्ड क्रमांक 1 और 9 में पाइप लाइन डाल कर सुगम पेयजल आपूर्ति करने हेतु डीपीआर बनवाने, मुक्तिधाम में हैंडपंप सहित कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समय सीमा-तय की है कि वर्ष 2024 तक देश में कोई भी गरीब बेघर नहीं रहेगा और घर-घर नल से शुद्ध पानी पहुँचेगा।

विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से विकास कर रही है। इस अंचल में करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से विकास और निर्माण कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलवारा में ही करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय कन्या महाविद्यालय का अत्याधुनिक भवन बन कर तैयार है। गुलवारा के आसपास बनी चौड़ी सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि बिलहरी से देवगांव तक 40 करोड रूपए की लागत से सड़क बनी है, इससे आवागमन सुगम हुआ है। साथ ही 16 करोड़ की लागत से निवार और जोबी कला सहित अन्य स्थलों में बाईपास बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से लाभान्वितों की जानकारी भी दी।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण से संवाद कर शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और हितलाभ वितरित किये। जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.