सिकल सेल जन-जागृति में जन-प्रतिनिधि और अधिकारी सहयोग करें: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 17-02-2023 05:17 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल रोग के सम्बन्ध में जन-जागृति के प्रयास व्यापक स्तर पर किये जाने चाहिए। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील की है कि वे ग्रामीण अंचल के दौरों में ग्रामीणों को रोग के सम्बन्ध में जानकारी और स्क्रीनिंग में सहयोग करें।

राज्यपाल श्री पटेल बड़वानी में सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा शहीद भीमा नायक महाविद्यालय प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। सामाजिक न्याय, नि:शक्तजन कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया गंभीर और अनुवांशिक बीमारी है, जिसे सतर्कता, सजगता और सही उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। समझदारी के साथ किए गए प्रयासों से बीमारी को समाप्त भी किया जा सकता है। उन्होंने सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल संस्थान द्वारा टी. बी. रोगियों को पोषण आहार वितरण, रक्तदान और स्वास्थ्य जाँच शिविर की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।  सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल और श्री गुमान सिंह डामोर ने भी संबोधित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने शिविर में रक्तदाताओं से चर्चा की। उन्होंने सिकल सेल पॉजिटिव बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और टी.बी. मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया। उन्होंने इंदौर के चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जाँच एवं उपचार और आयुष विभाग द्वारा जाँच और औषधि वितरण कार्यों संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिविर में 750 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद श्री दुर्गादास उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती बसंती पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने किया पौध-रोपण

राज्यपाल श्री पटेल ने बड़वानी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में त्रिवेणी के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग से पूर्व प्रवास के दौरान शिवकुंज में रोपित त्रिवेणी पौधों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.