मंडीदीप: पीएण्डजी इंडिया ने कल मंडीदीप में सतलापुर गवर्नमेंट हाई स्कूल के ऊर्जावान और उत्साही बच्चों के साथ 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। मंडीदीप में पीएण्डजी इंडिया की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी स्कूल के इस उत्सव में शामिल हुए, क्योंकि वे लगातार स्थानीय समुदाय को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिये स्वयंसेवी के तौर पर काम कर रहे हैं।
इस उत्सव की शुरूआत विद्यार्थियों द्वारा सुबह एक चलयात्रा (मॉर्निंग प्रोसेसशन) से हुई, जिसमें वे पूरे गर्व और जोश के साथ राष्ट्रध्वज को थामे कम्युनिटी के आस-पास चले। इसके बाद स्कूल परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों ने धूम-धाम से एक सांस्कृतिक आयोजन भी किया, जिसमें उन्होंने देशभक्ति की और पारंपरिक धुनों पर प्रस्तुतियाँ दीं। जश्न के अंत में, पीएण्डजी इंडिया ने स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिये उनकी प्रशंसा कर उन्हें पुरस्कृत किया, जिससे उन्हें शिक्षा के माध्यम से अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित एवं सशक्त किया जा सके।
पीएण्डजी बुनियादी ढांचे से सम्बंधित महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों के माध्यम से बच्चों के लिये पढ़ाई के वातावरण को समृद्ध बनाना चाहता है, जिससे बेहतर परिणामों में सहयोग मिलता है। इस प्रयास के अनुरूप, कंपनी ने अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘पीएण्डजी शिक्षा’ के तहत 2004 में अपने कार्यान्वयन भागीदार राउंड टेबल इंडिया के साथ मिलकर सतलापुर गवर्नमेंट हाई स्कूल का निर्माण किया था। 45 विद्यार्थियों के साथ अपनी यात्रा शुरू करने वाले इस स्कूल में अब 1000 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं और यहाँ 20 कक्षाएं, एक कंप्यूटर लैब, शिक्षकों के लिये एक स्टाफ रूम, लड़कियों और लड़कों के लिये अलग टॉयलेट, शुद्ध पेयजल, आदि सुविधाएं मौजूद हैं।
2005 में लॉन्च हुई ‘पीएण्डजी शिक्षा’ कंपनी की प्रमुख सीएसआर पहल है, जोकि पिछले कुछ समय में एक समग्र शिक्षा कार्यक्रम के रूप में विकसित हुई है और इसका लक्ष्य बच्चों की पढ़ाई के परिणाम में सुधार लाना, शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूती देना और हाशिये पर खड़ी लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करना है। अब तक की यात्रा में कंपनी ने देशभर में 2500 से ज्यादा स्कूलों का निर्माण किया और अपना सहयोग दिया है, जिससे कि 23 लाख से ज्यादा जरूरतमंद बच्चे प्रभावित होंगे, क्योंकि उनके लिये पढ़ने का वातावरण बेहतर होगा। मध्यप्रदेश में पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने 40 से ज्यादा स्कूल बनाये हैं, जोकि करीब 50,000 जरूरतमंद बच्चों को प्रभावित करेंगे।
भारत में पीएण्डजी के लिए मध्य प्रदेश एक प्रमुख बाजार रहा है, ऐसा तब से ही है, जब कंपनी ने 1989 में मंडीदीप में देश के अपने पहले बड़े पैमाने के कारखाने की नींव रखी थी। तब से, पीएण्डजी इंडिया ‘अच्छाई की ताकत’ के रूप में और नागरिकों पर केन्द्रित अपने क्षेत्रों के अनुसार राज्य में और इस संयंत्र के आस-पास के समुदायों पर मायने रखने वाला प्रभाव निर्मित कर रही है और जीवन को बेहतर बनाने के लिये काम कर रही है।