नृत्यों में खिले फागुन और बसंत

Updated on 24-02-2023 05:51 PM

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर फागुन के दिलकश मौसम में खुद पर फूले नहीं समा रहे। खजुराहो नृत्य समारोह ने इन मंदिरों की ख़ूबसूरती में मानो सितारे लगा दिए हों। जगदम्बी और कंदरिया महादेव के मंदिरों के बीच बने विस्तीर्ण मंच पर जब नर्तक और नर्तकियाँ नृत्यरत होती हैं, तो लगता है मंदिरों के पत्थरों में उकेरी गईं प्रेम प्रतिमाएँ अपना स्थान छोड़कर नृत्य करने आ गई हैं। हर दिन ऐसी ही अनुभूति लोग महसूस करते हैं। तीसरे दिन भी ऐसा ही अनुभव रसिकों ने किया। बसंत ओर फागुन मानो यहाँ बहार और होली गाने आए हों, सचमुच ऐसी ही अनुभूति हुई जब प्रतिशा, हिमांशी कटरगड्डा, आरती नायर और कदम्ब सेंटर फॉर डांस के नर्तक मंच पर अवतरित हुए। 

समारोह के तीसरे दिन का आगाज़ प्रतिशा सुरेश के सत्रीया नृत्य से हुआ। सत्रीया लगभग 500 साल पुरानी शास्त्रीय नृत्य शैली है। प्रतीशा ने कृष्ण के वृन्दावन आगमन पर गोपियों के साथ प्रकृति के भी प्रसन्न होने के भावों को बड़े ही सहज ढंग से नृत्य में समाहित किया। समारोह में श्री कृष्ण के विराट रूप की प्रस्तुति भी दी गई। इसे असमिया महाभारत के भीष्मपर्व से लिया गया था। युद्ध के मैदान में जब अर्जुन अपनों को देख कर हताश होते है तब श्रीकृष्ण उन्हें अपना विराट रूप दिखाते हैं और उपदेश देते हैं। इस कथा को प्रतीशा ने बड़े ही मनोयोग से विभिन्न भाव भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों में संगीत की धुरा बाना, थियो पाटन आदि शैलियों का प्रयोग किया गया। इसमें गायन में धीरेंद्र सेकनिधारा, बाँसुरी पर भास्करजीत फुकन, सरिन्दा पर गोविंद डे औऱ ताल पर हेमंत फुकन ने साथ दिया। 

दूसरी प्रस्तुति में हिमांसी कटरगड्डा एवं आरती नायर के कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम नृत्य की जुगलबंदी पेश की। दोनों ने आदि शंकराचार्य कृत अर्धनारीश्वर स्त्रोतम पर अपनी प्रस्तुति दी। कर्नाटक शैली के विभिन्न रागों की रागमालिका और ताल मलिका में आबद्ध यह प्रस्तुति अभिभूत करने वाली थी। भगवान शंकर अर्धनारीश्वर रूप में आधे भाग में शिव और आधे में पार्वती के रूप में हैं, जो शिवशक्ति का ही रूप है इस रूप से शिव ने ब्रह्माजी को प्रजनन शील प्राणी के सृजन की प्रेरणा दी। हिमांसी एवं आरती ने इसे अपने उदात्त नृत्यभिनय और आंगिक गतियों से बखूबी निभाया। प्रस्तुति का संगीत संयोजन श्वेता प्रसाद ने किया था।

आरती एवं हिमांसी की अगली प्रस्तुति जयदेवकृत अष्टपदी थी। इसमें दोनों ने राधा-कृष्ण के प्रेम के उदात्त स्वरूप को अपनी भाव-भंगिमाओं से प्रस्तुत किया। राधा को सखियाँ एक स्थान पर छोड़ गईं, वह कृष्ण के प्रेम में डूबी हैं, कृष्ण आते है और राधा से प्रेमपूर्वक बातें करते हैं। आदि ताल में निबद्ध इस प्रस्तुति में भी दोनों ने अंग और पद संचालन के साथ खूब रंग भरे। नृत्य का समापन तरंगम से हुआ। "जय-जय दुर्गा देवी..." रचना पर नृत्य की प्रस्तुति हुई, जिसमें थाली की किनारी को पैरों में फँसा कर ताल के साथ लय मिलाते हुए पद संचालन किया गया। इसमें संगीत संयोजन श्वेता प्रसाद और नृत्य संयोजन बी सुधीर रॉ गारू का था। 

तीसरे दिन की सभा का समापन कदम्ब सेंटर फॉर डांस के कलाकारों की कथक प्रस्तुति से हुआ। ग्रुप में रूपांशी कश्यप, मिताली ध्रुव, मानसी मोदी, अभिषेक खींची, निर्जरी व्यास,वैष्णवी वकील, सुनिधि गेमावत, और धारा बनेरा शामिल थी। नृत्य की शुरूआत उपज से हुई। इस प्रस्तुति में नर्तकों ने कई पैटर्न बुने। भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सुवर्णा पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। ब्रह्मानंद की रचना- श्याम सलोना पर इन कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। नृत्य का समापन तराना में विभिन्न लयकारियों के प्रदर्शन के साथ हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.