बाघ मूवमेंट के कारण भदभदा के पास स्थायी चौकी बनाने का प्लान

Updated on 16-12-2022 10:15 PM
राजधानी में चंदनपुरा और भदभदा के पास के बाघ मूवमेंट एरिया में लोगों के मूवमेंट को कम करने के लिये वन विभाग ने उस एरिया की एक्सट्रा वॉचिंग शुरू कर दी है। इसके चलते वहां पर जाली तोड़ कर घुसने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि गत दिवस एक रसूखदार के समरधा रेंज में नीम गेट के पास बाघ देखने की हिमाकत को विभाग ने गंभीरता से लिया है। कल सुबह वह व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ता लेकर जाली से काफी अंदर तक गया था।

स्थायी चौकी बनाने का प्लान

भदभदा के पास तेरह शटर के एरिया में जाली के पास सुबह शाम घूमने वालों की अक्सर भीड़ लगी रहती है। यहां पर कई बार जाली में भी तोड़ फोड़ की गई है। समरधा रेंजर शिवपाल पिपरदे का कहना है कि एरिया की प्रोपर पेट्रोलिंग की जाती है लेकिन उसके बाद भी यहां पर जबरन घुसने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। यह एरिया खतरनाक हो सकता है क्योंकि बाघ का यहां कभी भी मूवमेंट हो सकता है। अब यहां पर स्थायी चौकी बनाने पर भी प्लान किया जा रहा है।

जंगल में कोई रसूखदार नहीं

बाघ मूवमेंट एरिया में चोरी से घुसने वाला कोई रसूखदार नहीं हो सकता है, सबके लिये नियम एक जैसे हैं। कल की घटना को अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक का कहना है कि कल नीम वाले गेट के पास गये व्यक्ति का नाम योगेश कटारे बताया गया है और उसने अपने रसूख का इस्तेमाल करना चाहा था। पर उसको समझाया गया है अगली बार कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में फारेस्ट आफिसर और चौकीदार से भी पूछताछ की गयी है कि उस समय वे कहां थे और ऐसा क्यों हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.