विमान हादसा : पायलट को थमाया 85 करोड़ की वसूली का नोटिस

Updated on 08-02-2022 04:56 PM

 भोपाल राज्य सरकार के राजकीय विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पायलट को दोषी मानते हुए 85 करोड़ की वसूली का नोटिस थमाया गया है। विमान के पायलट कैप्टन माजिद अख्तर के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। उन्हें हादसे के लिए दोषी मान गया है। पायलट द्वारा नोटिस का जवाब देने के बाद शासन उनसे वसूली के बारे में फैसला करेगा। हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने पायलट माजिद अख्तर का लाइसेंस अगस्त 2021 में ही निलंबित कर दिया था।राज्य सरकार ने विभागीय जांच में स्पष्ट किया है कि यह हादसा पायलट की लापरवाही से हुआ है। जिसमें 62 करोड़ का विमान क्रेश हो गया।

इस वजह से सरकार को किराए से विमान लेना पड़ा है। जिस पर अब तक करीब 23 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इस तरह सरकार को 85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने केप्टन माजिद को जारी आरोप पत्र में कहा कि क्यों इस लापरवाही के कारण नुकसान की भरपाई आपसे की जाए। इधर विमानन विभाग के सचिव एम सेलवेंद्रन ने बताया कि केप्टन माजिद के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। इसके तहत उन पर लगे लापरवाही के आरोपों के आधार चार्जशीट जारी की गई है। जवाब आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार 90 करोड़ रुपये का जेट प्लेन खरीदने की तैयारी कर रही है। स्टेट प्लेन के के्रश होने के बाद से अब तक राज्य सरकार ने निजी विमान के किराए पर 12 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर दी है। इस राशि की देनदारी के लिए 17 करोड़ रुपये की बजट प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है। आगामी बजट में इस राशि का प्रविधान किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही ऐसी हवाई पटटी हैं, जहां जेट प्लेन उतर सकता है।

इसलिए सरकार ने बाकी सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे हवाई पट्टी का उन्न्यन करें। पीडब्ल्यूडी द्वारा इसका रोडमैप तैयार कराया जा रहा है।  उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार का यह विमान कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए गुजरात से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर 7 मई 2021 को लौट रहा था, तब ग्वालियर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था। विमान लैंडिंग के समय रनवे से करीब तीन सौ फीट पहले लगे अरेस्टर बैरियर से टकरा गया था। जिससे विमान के काकपिट के आगे का हिस्सा, प्रापलर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसमें सुधार की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक राजकीय विमान का कुछ दिन पहले ही बीमा की अवधि भी खत्म हो गई थी, जिसके चलते विमान के नुकसान की भरपाई संभव नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.