अकादमी के पोल वॉल्टर देव कुमार मीणा पदक के प्रबल दावेदार

Updated on 30-01-2023 04:53 PM

देवास के कृषि क्षेत्र से भोपाल के एथलेटिक्स अकादमी तक सफ़र करने वाले स्कूली छात्र देव कुमार मीणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। देव कुमार का मध्यप्रदेश एथलेटिक अकादमी में वर्ष 2020 में टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन हुआ था।

स्कूल जाने वाले दुबले-पतले छात्र देव कुमार को शुरू में शॉर्ट स्प्रिंट के लिए चुना गया था। लेकिन बाद में पोल ​​वॉल्ट में उसकी रुचि बढ़ी। अकादमी के एथलेटिक के प्रशिक्षक श्री संजय गार्निक कहते है की अभ्यास के दौरान हमने देखा कि देव कुमार की छलांग लगाने की क्षमता अच्छी है। इसलिए उसे स्प्रिंट रेस के बजाय पोल वॉल्ट में प्रशिक्षण देना शुरू किया गया। श्री संजय कहते हैं कि छह महीने में ही देव कुमार ने पोल वॉल्ट में 4.60 मीटर की दूरी तय की और राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में पदक हासिल किया। वे कहते हैं कि देव कुमार अभ्यास में 5 मीटर की ऊँचाई को पार कर रहे हैं। देव कुमार "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में एक बड़ी चुनौती साबित होंगे।

देव कुमार कहते हैं कि युवाओं को ध्यान केंद्रित रखने के लिए मुख्य एथलेटिक्स कोच ने स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। एथलेटिक्स अकादमी में स्मार्ट फोन के उपयोग की अनुमति नहीं है। देव कुमार का कहना है कि आजकल युवा सोशल मीडिया पर ज़्यादा समय व्यतीत करते हैं। लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता बहुत आवश्यक होती है। मेरे पास अपने माता-पिता से संपर्क में रहने के लिए एक साधारण फ़ोन है।

देव कुमार अपने सीजन की शानदार शुरुआत करने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अकादमी में दिन में चार से पाँच घंटे कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूँ।" मेरा मुख्य ध्यान पोल वॉल्ट में एक नई ऊँचाई हासिल करना है। मैं प्रशिक्षण में 5 मी. पार कर रहा हूँ। अब मुझे सिर्फ ध्यान केंद्रित करने और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम हासिल करने की जरूरत है।

देव कुमार कहते हैं कि राज्य सरकार के सहयोग के बिना मैं पोल ​​वॉल्ट जैसे खेल नहीं खेल पाता क्योंकि उपकरण बहुत महँगा है और हम जैसे सामान्य किसान की पहुँच से बाहर है। यह युवा खिलाड़ी कुवैत में आयोजित 2022 एशियाई युवा एथलेटिक्स चेंपियनशिप में एक चोट के कारण चूक गए थे। देव कुमार ने कहा, "अंतिम चयन ट्रायल से पहले मैं अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना सका था।"

मुख्य एथलेटिक्स कोच ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में देव कुमार के लिए लॉन्चिंग पैड होगा। उन्होंने कहा, "हम मार्च से पोल वॉल्ट में विशेष प्रशिक्षण शुरू करने की योजना बना रहे हैं।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.