बिहार के बक्सर में पुलिस का तांडव कैमरे में कैद, आंदोलनकारी किसानों के घर में घुसकर बर्बरता से मारपीट
Updated on
11-01-2023 06:26 PM
बक्सर: जिले के चौसा में बन रहे थर्मल पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के घर में पुलिस ने जमकर तांडव किया। इससे पहले मंगलवार को किसानों को पुलिस ने धरने की जगह से बलपूर्वक हटा दिया था और वहां निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। किसान मुआवजे की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और थर्मल पावर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने किसानों को लाठियों के दम पर धरनास्थल से हटा दिया था। लेकिन इसके बाद मंगलवार की देर रात जो हुआ वो बेहद ही डराने वाला था।
बक्सर में पुलिस का तांडव
मंगलवार की देर रात पुलिस का एक बड़ा ही भयानक और खौफनाक चेहरा सामने आया। पुलिस ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर महिलाओं एवं पुरुषों को जमकर पीटा। जिनकी पिटाई की गई वो उन किसानों के घरवाले हैं, जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये वाकया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव का है जहां पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गिरफ्तारी के नाम पर पूरे गांव में जमकर तांडव मचाया। घरों में घुसकर महिलाओं एवं पुरुषों की जमकर लाठियों से पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस का क्रूर चेहरा दिख रहा है। इस वीडियो में पुलिस महिलाओं और पुरुषों पर डंडे बरसा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की इस कार्रवाई की लोग निंदा कर रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे भी देख सकते हैं।
ये है पूरा मामला
यहां के किसान अपनी जमीन के उचित मुआवजे को लेकर 86 दिनों से लगातार धरना दे रहे थे। आरोप है कि एसजेवीएन कंपनी पाइपलाइन के लिए जबरन भूमि का अधिग्रहण कर रही है। इसका विरोध करते हुए किसान एसजेवीएन गेट पर धरना देने लगे। किसानों के धरना देने के बाद एसजेवीएन का कामकाज बाधित हो गया। जिसके बाद में पुलिस बनारपुर गांव के किसानों के घर में घुस गई और पुरुषों के साथ महिलाओं को भी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद पुलिस तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। अब इस पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ इलाके में जबरदस्त आक्रोश पसर गया है।
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…