पुलिस का सेवा भाव देश में प्रदेश को दिलाएगा गौरव : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 28-02-2023 05:14 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने दिन और रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए मिसाल कायम की है। पुलिस का यही सेवा भाव देश में प्रदेश को गौरव दिलाएगा। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा नव-निर्मित पुलिस आवास गृहों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सोमवार को रूस्तम जी आवासीय परिसर फेस-2 में 20 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से नव-निर्मित बहुमंजिला भवन में 96 पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण कर अवलोकन भी किया। इनमें 24 आवास अराजपत्रित अधिकारियों और 72 आवास आरक्षक/प्रधान आरक्षकों के लिये है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग एक मात्र ऐसा विभाग है, जो सभी विभागों का सहयोगी होकर कार्य कर रहा है। सारे विभाग एक तरफ होते हैं और गृह विभाग दूसरी तरह, जो कानून-व्यवस्था के साथ सभी विभागों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में सक्रिय भूमिका निभाता है। चाहे मंडी में ट्रेक्टर्स लगवाना हो, कथा व्यवस्था करवाना हो, भंडारे में प्रबंध करने हो या अन्य किसी भी कार्य में, जहाँ पुलिस विभाग की जरूरत होती है, हमारा जवान मुस्तैद रहता है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश से अन्य प्रदेशों के अधिकारी परिश्रम की पराकाष्ठा करना सीखेंगे। हमारी पुलिस का सेवा भाव प्रदेश को देश में गौरवान्वित करेगा।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमने बेहतर तरीके से संयमित होकर कार्य करके दिखाया है। यदि हम परिस्थितियाँ नहीं बदल सकते, तो अपनी मनोस्थिति को बदल कर कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दें। हम अपने कार्य में तल्लीन होंगे, तो शारीरिक और मानसिक थकान भी नहीं होगी। हम सभी भारत माता के मंदिर में पूजा में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का यही भाव देश के लिये अनुकरणीय होगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने नव-निर्मित अत्याधुनिक सर्व-सुविधायुक्त बहुमंजिला भवन के निर्माण पर मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधो-संरचना विकास निगम और भवन में रहने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. मिश्रा, जवानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये लगातार प्रयासरत रहे हैं। आज पुलिस का निरंतर आधुनिकीकरण हो रहा है। जवानों के लिये नव-निर्मित सर्व-सुविधायुक्त आवास निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। श्री सक्सेना ने कहा कि गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के मार्गदर्शन और प्रेरक नेतृत्व से हमारा मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने कार्य करने की पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की और विभागीय हित में सदैव चट्टान की तरह साथ खड़े रहे।

समारोह को मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधो-संरचना विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश मकवाना और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधो-संरचना विकास निगम श्री उपेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया। विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पवन जैन, एडीजी श्री अशोक अवस्थी, श्री जी. जनार्दन और एडीजी श्री विपिन माहेश्वरी एवं आला अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.