बिजली संकट – बिरसिंहपुर पावर प्लांट की तीन इकाईयां ठप्प

Updated on 21-04-2023 05:31 PM

 जबलपुर . संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की तीन इकाईयाें से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। 500 मेगावाट की एक इकाई 19 अप्रैल को बंद हुई। उसके बाद 210-210 मेगावाट की तीन और चार नंबर की इकाईयां भी तकनीकी खराबी की वजह से गुरुवार को बंद हो गई।

1340 मेगावाट की कुल क्षमता वाली इस प्लांट से गुरुवार की शाम सात बजे करीब 295 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी। गर्मी में जब भरपूर बिजली उत्पादन की आवश्यक्ता है ऐसे में बिजली की इकाईयों में खराबी प्रदेश को मुश्किल में डाल सकता है।

ज्ञात हो कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह की 500 मेगावाट यूनिट क्रमांक पांच में बायलर ट्यूब लीकेज हुआ था। जिस वजह से यह इकाई बंद हुई। इसमें सुधार कार्य हो पाता इससे पूर्व ही तीन और चार नंबर की 210-210 मेगावाट की इकाईयों में खराबी आ गई है। कंपनी प्रबंधन इन इकाईयों को जल्द सुधारने का दावा कर रहा है लेकिन मौजूदा हालत में ऐसा संभव नहीं दिखाई दे रहा है।

गर्मी में बढ़ जाता है लोड

बिजली की मांग सबसे ज्यादा वैसे तो रबी सीजन में होती है। इस दौरान खेतों में कृषि पंप का लोड सर्वाधिक होता है, लेकिन गर्मी के समय शहरी क्षेत्रों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। बिजली इकाईयाें से इन दिनों में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाता है। बता दें कि जिस तरह से संजय गांधी ताप विद्युत गृह की इकाईयों में खराबी आ रही है इससे इसके रखरखाव के कार्य पर सवाल उठ रहा है। पिछले कुछ सालों में कई दफा 500 मेगावाट की इकाई के बायलर ट्यूब लीकेज की समस्या आ चुकी है।

इसके सुधार पर करोड़ों रुपये का खर्च भी हो चुका है। इसके बावजूद समस्या लगातार आ रही है। बता दें कि पूर्व में लगातार इकाईयों में खराबी आने पर ऊर्जा विभाग की तरफ से जांच कमेटी भी विशेषज्ञों की बनाई गई थी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कई बदलाव भी हुए थे हालांकि उसके बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं होता दिखाई दे रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.