विद्युत वितरण कंपनी लोगों को प्रेरित करेगी, सरकार सब्सिडी देगी

Updated on 11-02-2023 10:22 PM

मंदसौर में रुफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए अब विद्युत वितरण कंपनी शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही रुफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन लेगी। संजीत रोड आदिनाथ विहार में रविवार सुबह 10 से शाम 2 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपनी छत पर रुफटॉप सोलर पैनल लगाने वाले व्यक्तियों से आवेदन लिए जाएंगे।

अधीक्षण यंत्री सुधीर आचार्य ने बताया कि ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली बनाने के लिए रुफटॉप सोलर योजना चलाई जा रही है। इस योजनान्तर्गत 10 किलोवाट भार तक के घरेलू विद्युत उपभोक्ता सब्सिडी के लिए पात्रता रखते है। रुफटॉप सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक घरेलू उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और सूचीबद्ध वेंडर्स द्वारा रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा सकते है। जिसकी प्रक्रिया संबंधित जानकारी और मौके पर ऑनलाइन पंजीयन हेतु आवश्यक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आवेदक का फोटो, परिसर के मालिकाना संबंधी दस्तावेज, आवेदक का वर्तमान महीने का बिजली बिल, पहचान प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। म.प्र.क्षे.वि.वि.कं. लि. मंदसौर वृत्त द्वारा योजना संबंधित आवश्यक जानकारी हेतु शिविर 12 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आदिनाथ विहार संजीत रोड़ पर लगाया जा रहा है। विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं को शिविर में आने वाली योजना का लाभ लेने की अपील भी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.