सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह-4 ने सर्वाध‍िक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

Updated on 06-04-2023 05:31 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक-चार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 3968 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन के साथ 90.6 प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) और 94.3 प्रतिशत प्लांट अबेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) हासिल किया। यह विद्युत गृह की स्थापना से अभी तक का सर्वाध‍िक विद्युत उत्पादन के साथ सर्वाध‍िक पीएलएफ तथा पीएएफ है। उल्लेखनीय है कि विद्युत गृह क्रमांक-4 में 250-250 मेगावाट की दो इकाइयाँ संचालित हैं।

इकाई क्रमांक-11 ने 100 प्रतिशत पीएएफ और अधिकतम विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

सारनी ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक-11 ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 2101.8 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान बनाया है। इस इकाई का पीएलएफ 96 प्रतिशत और पीएएफ 100 प्रतिशत रहा। यह अभी तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन, सर्वाध‍िक पीएलएफ एवं पीएएफ का कीर्तिमान है। इस इकाई की वार्षिक विशिष्ट तेल खपत 0.07 मिलीलीटर प्रति यूनिट और ऑक्जलरी कंजम्पशन 7.99 प्रतिशत रहा, जो कि इकाई की स्थापना काल से अभी तक का न्यूनतम है।

दोनों इकाइयाँ रहीं सतत् क्रियाशील

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की दोनों इकाइयाँ 15 अक्टूबर 2022 से लगातार उत्पादन करते हुए 177 दिनों से सतत् क्रियाशील हैं। वित्तीय वर्ष में इकाई क्रमांक 10 एवं 11 ने क्रमश: 213 और 202 दिनों तक सतत् क्रि‍याशील रहने की विश‍िष्ट उपलब्ध‍ि हासिल की है।

व‍िश‍िष्ट तेल और ऑक्जलरी खपत में भी रिकार्ड

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह क्रमांक-4 की विशि‍ष्ट तेल खपत 0.14 मिलीलीटर प्रति यूनिट और संयंत्र सहायक विद्युत खपत (ऑक्जलरी कंजम्पशन) 8.08 प्रतिशत रही। यह विद्युत गृह के स्थापना काल से अभी तक की न्यूनतम खपत है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक-4 द्वारा इतिहास में सर्वाध‍िक विद्युत उत्पादन, सर्वाध‍िक पीएलए एवं पीएएफ अर्जित करने के लिए अभ‍ियंता और कार्मिकों को बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.