
आगर मालवा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह उज्जैन से आगर जिले में पहुंच गई। सातमोरी गांव में इसका स्वागत हुआ। पहले दिन की यात्रा पूरी होने पर राहुल गांधी ने शाम को छावनी नाका में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वे महंगाई, नफरत और बेरोजगारी को लेकर मुखर दिखे। उन्होंने इन तीनों ही मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा हिंदुस्तान को रोजगार नहीं दे सकते, चाहे आप कुछ भी कर लो, क्योंकि सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। ये जो इनके दो-तीन उद्योगपति मित्र हैं, ये हिंदुस्तान को रोजगार नहीं दे सकते। शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए स्कूल में शिक्षक नहीं है। किसान को खाद नहीं मिलता, गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया। .प्रदीप पटेल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 पाटन कटंगी मझौली विधानसभा ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर जिला में साथ चलने के साथ यात्रा के सहभागी बने ।