प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-01-2023 05:11 PM

मुख्यमंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश का दिल है। प्रवासी भारतीय दिल के टुकड़े हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को इंदौर में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंण्डस ऑफ एम.पी. चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को रात्रि भोज पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश स्वागत करता है, देश स्वागत करता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी भाग लें। निवेश के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश ने शहरों और गाँवों के गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि जिस दिन उनके शहर, गाँव का गौरव दिवस हो, उस दिन वह अपने शहर, गाँव जाकर आएँ। शहर, गाँव के लिए अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हम प्रवासी भारतीयों के मध्यप्रदेश में, इंदौर में आने को यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम ग्लोबल गार्डन बना रहे हैं। ग्लोबल गार्डन में एक पेड़ आपके नाम का चाहता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 11 देशों में फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. है। हम प्रवासी भारतीयों से और अधिक मजबूत रिश्ते चाहते हैं। हमने प्रवासी भारतीयों के परिवार के लिए अलग से पोर्टल बना कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक,  श्रीमती साधना सिंह चौहान, विदेश सचिव श्री औसाफ़ सैयद और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथिगण सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से मुलाकात भी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.