प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियाँ बेहतर हों: मुख्यमंत्री

Updated on 04-01-2023 03:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियाँ बेहतर करने का प्रयास किया जाए। केन्द्र सरकार से समन्वय कर सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करें। कार्यक्रम में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं डेलीगेट्स के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। राज्य मंत्री-मंडल के सदस्य और अधिकारीगण मौजूद थे। भारत सरकार और इंदौर जिले के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दूसरे दिन 9 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन होगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 11 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन इंदौर में होगा। कार्यक्रम का समापन 12 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की पूरी कोशिश की जाए। समिट के लिए अधिकाधिक पंजीयन हों। अब तक 6 हजार 652 पंजीयन हुए हैं।

प्रजेंटेशन के दौरान प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री मनीष सिंह ने जानकारी दी कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग का कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.