सागर में पुजारी के भाई ने किया सुसाइड:​​​​​​​देवरी के शिव मंदिर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Updated on 07-12-2022 05:16 PM

सागर में देवरी थाना क्षेत्र के खंडेराव वार्ड में स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे में पुजारी के भाई का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार देवरी के खंडेराव वार्ड में शिव मंदिर है। जिसमें पूजापाठ का कार्य पुजारी बैजनाथ प्रसाद पाठक करते हैं।

मंगलवार रात मंदिर के कमरे में पुजारी के भाई मुन्ना उर्फ प्रकाश पाठक उम्र 50 साल निवासी खंडेराव वार्ड का शव फंदे पर झूलता मिला है। कमरे में शव होने की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर जाकर देखा तो मुन्ना का शव फंदे पर झूल रहा था। पंचनामा बनाकर शव फंदे से नीचे उतारा गया। आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

पत्नी से चल रहा था विवाद
मौके पर मौजूद मृतक के भतीजे गोविंद पाठक ने बताया कि चाचा और चाची के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। संभवत: उन्होंने इसी कारण से आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। परिवार वालों के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद ही कारण सामने आ सकेगा। पारिवारिक कलह के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.