प्रधानमंत्री श्री मोदी का रीवा आगमन प्रदेश के‍लिए गौरव और आनंद का विषय : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-04-2023 06:12 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रीवा पधार रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव और आनंद का विषय है। पंचायत राज दिवस पर हो रहे इस आयोजन में अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधि तथा जन-प्रतिनिधि सम्मिलित हों। जन-कल्याण और विकास के लिए क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं में प्रदेश की उपलब्धि को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री श्री मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित रीवा यात्रा के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व में हुई बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंचायती राज दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों की बैठक और पेयजल आदि की संवेदनशीलता के साथ व्यवस्था की जाए। जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रीवा के एस.ए.एफ. ग्राउण्ड में कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही जल जीवन मिशन के 7 हजार 573 करोड़ रूपये के विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन होगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन और प्रदेश में विकसित हो रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.