प्रॉक्टर एंड गैम्बल इंडिया ने लांच किया 'लीड विथ केयर' प्रोग्राम

Updated on 22-02-2023 12:04 AM
मंडीदीप : प्रॉक्‍टर एण्‍ड गैम्‍बल इंडिया ने आज ‘लीड विद केयर’ प्रोग्राम की घोषणा की है, जोकि उन कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करता है, जो दिव्‍यांग और खास जरूरतों वाले बच्‍चों की देखभाल करते हैं। यह प्रोग्राम 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगा और कर्मचारियों को तंत्रिका विकास सम्‍बंधी, ज्ञानात्‍मक, व्‍यवहारिक या शारीरिक विकृतियों से प्रभावित बच्‍चों के लिये जल्‍द से जल्‍द निरोधात्‍मक देखभाल एवं उपचार पाने में सक्षम बनाएगा। इस प्रोग्राम में डायग्‍नोसिस, डॉक्‍टर के साथ परामर्श, उपचार, दवाओं और उपकरणों के खर्च का मेडिकल कवरेज आता है और यह कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिये मौजूदा चिकित्‍सकीय सहयोग पर आधारित है, जिनमें LGBTQ+ समुदाय के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी प्रमाणित भागीदारों के माध्‍यम से विशिष्‍ट और प्रशिक्षित डे-केयर सहयोग को आसान बनाएगी और एक एम्‍प्‍लॉयी असिस्‍टेन्‍स प्रोग्राम (ईएपी) प्रदान करेगी, जोकि इस सफर में सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिये 24x7 उपलब्‍ध होगा। 
पीएण्‍डजी इंडिया की यह पहल न केवल भारतीय उद्योग जगत में, बल्कि दुनिया में कहीं भी पीएण्‍डजी द्वारा अपनाई गई अपनी तरह की पहली पहल है, जिसे पीएण्‍डजी द्वारा भारत से एकत्रित सीखों के आधार पर बाकी देशों में भी शुरू किया जायेगा|  
पीएण्‍डजी इंडिया सबकॉन्टिनेंट में ह्यूमन रिसोर्सेस के हेड श्रीनिवास पी. एम. ने कहा, “पीएण्‍डजी में हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के स्वास्थ को प्रमुख प्राथमिकता देते हैं।  इसी को ध्यान में रख कर हमने विगत कुछ वर्षों में कई पहलों की शुरआत की है, जिनके परिणाम आज हमारे सामने है। इसी प्राथमिकता को आगे बढ़ाते हुए, हमने 'लीड विद केयर' प्रोग्राम की शुरुआत की है। । कई अध्‍ययन बताते हैं कि अक्षमताओं के शीघ्र निदान और उपचार से लंबे समय में सकारात्‍मक प्रभाव देखा जा सकता है। ‘लीड विद केयर’ के साथ हम अपने लोगों की उनके बच्‍चों के लिये शुरूआती अवस्‍था में चिकित्‍सा एवं देखभाल की मध्‍यस्‍थताएं पाने में मदद करने की कोशिश में हैं, जिससे उनके विकास और जीवन की संपूर्ण गुणवत्‍ता पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव हो सकता है। हम यह भी समझते हैं कि यह समय हमारे लोगों के लिये चुनौती वाला हो सकता है और इसलिये हम अपने एम्‍प्‍लॉयी असिस्‍टेन्‍स प्रोग्राम का भी विस्‍तार कर रहे हैं, ताकि उन्‍हें इस सफर में जरूरी सहायता मिल सके।”
'लीड विद केयर'  के अंतर्गत हम प्रमाणित भागीदारियों के माध्यम से विशिष्ट एवं प्रशिक्षित डेय केयर सेवाओं को पाने में हमारे कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं।  हमारा मानना है की 'रोकथाम इलाज से बेहतर' होता है, और इस लिए इन सब पहलों के द्वारा हमारी आशा है की हमारे कर्मचारियों के बच्चे एक सफर एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंग।“
‘लीड विद केयर’ का विवरण: यूनिसेफ ने अनुमान लगाया है कि दुनिया में 10 में से 1 बच्‍चे में डिसैबिलिटीज हैं। शीघ्र मध्‍यस्‍थता पहला महत्‍वपूर्ण चरण होती है, क्‍योंकि कई अध्‍ययन बताते हैं कि शीघ्र पता लगाने और मध्‍यस्‍थता करने से कई डिसैबिलिटीज को तेजी से रोका जा सकता है और बच्‍चे तथा उसके परिवार पर हो सकने वाले डिसैबिलिटी के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस दृष्टिकोण के साथ ‘लीड विद केयर’ प्रोग्राम में निम्‍नलिखित शामिल हैं:
- मेडिकल कवरेज: 18 साल तक की उम्र के बच्‍चों के लिये निदान, परामर्श, उपचार, विशिष्‍ट उपकरणों एवं दवाओं समेत उपचारों के 10 से ज्‍यादा प्रकारों के लिये। इसके द्वारा कर्मचारी शुरूआती अवस्‍था में मध्‍यस्‍थता और निदान करवा सकते हैं, जिससे उनके बच्‍चों के जीवन की गुणवत्‍ता और संपूर्ण विकास महत्‍वपूर्ण ढंग से प्रभावित हो सकता है। इन केन्द्रित मध्‍यस्‍थताओं में मेडिकल उपकरणों से लेकर कॉग्निटिव थेरैपी, स्‍पीच थेरैपी और ऑक्‍युपैशनल थेरैपी आती है, जिनमें न्‍यूरो रिहैबिलिटेशन, प्रोस्‍थेसीस/ऑर्थोसीस, आदि शामिल हैं।
- डे केयर सपोर्ट: प्रमाणित भागीदारों के माध्‍यम से विशिष्‍ट एवं प्रशिक्षित डे-केयर सेवाओं को आसान बनाते हुए कर्मचारियों को उनके बच्‍चों के लिये विशेषीकृत डे केयर सुविधाएं पाने में समर्थ बनाना। इसका लक्ष्‍य कामकाजी पैरेंट्स की यह सुनिश्चित करने में मदद करना है कि उनके बच्‍चों के लिये अच्‍छी गुणवत्‍ता की देखभाल और पढ़ाई का विशेषीकृत वातावरण हमेशा उपलब्‍ध रहे, ताकि मध्‍यस्‍थता और ठीक होने में कोई बाधा न हो। 
- 24x7 एम्‍प्‍लॉयी असिस्‍टेन्‍स हेल्‍पलाइन (ईएपी): ईएपी सुविधा सभी कर्मचारियों के लिये चौबीसों घंटे उपलब्‍ध है, जहाँ से वे इस सफर के दौरान कठिन पलों में विशिष्‍ट परामर्श, सहायता और मागदर्शन ले सकते हैं। 
अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की देखभाल पीएण्‍डजी इंडिया की संस्‍कृति का मुख्‍य स्‍तंभ रही है, जिसमें उनके स्‍वास्‍थ्‍य और तंदुरुस्‍ती को सबसे अधिक प्रा‍थमिकता दी जाती है। इसका ध्‍यान रखते हुए कि ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ की सोच एक विविधतापूर्ण कार्यबल में काम नहीं आती है, कंपनी ने समय-समय पर अपने मेडिकल बेनेफिट्स प्रोग्राम को कर्मचारियों के वास्‍तविक अनुभवों और आवश्‍यकताओं के आधार पर विकसित किया है, जिससे एक ज्‍यादा व्‍यापक कार्यक्रम तैयार हुआ है, जिसमें ‘लीड विद केयर’ प्रोग्राम भी शामिल है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.