5वीं और 8वीं के 76467 स्टूडेंट की प्रोफाइल पोर्टल पर अपडेट नहीं, रिजल्ट अटकने का डर

Updated on 06-03-2023 05:06 PM

मप्र राज्य शिक्षा केंद्र कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर लेगा। इसमें प्रदेशभर से 24 लाख 73 हजार 632 स्टूडेंट शामिल होंगे। 6 से 15 मार्च तक प्रवेश-पत्र बांटेंगे और 25 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। विभाग की लापरवाही से 76 हजार 467 बच्चों की परीक्षा पर संकट मंडरा गया।

इनमें ज्यादातर वे बच्चे हैं जो दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं लेकिन मप्र के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उनकी समग्र आईडी नहीं होने से पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट नहीं हो सकी। दूसरे वे स्टूडेंट हैं जिन्होंने स्कूल बदला लेकिन आईडी पुराने स्कूल में है, जहां से नए स्कूल में ट्रांसफर या अपडेट नहीं की गई। समस्या प्रदेशभर की है।

शनिवार को ये बात शासन की जानकारी में आई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पोर्टल रि-ओपन करने के साथ ही रविवार को छुट्‌टी के दिन भी दनादन वीसी का दौर जारी है। सारे ब्लॉक ऑफिस खुले और अपडेशन शुरू किया। रविवार शाम 6 बजे आयुक्त ने वीसी में यह तो स्पष्ट कर दिया कि समग्र आईडी के चक्कर में अब कोई बच्चा परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा लेकिन प्रोफाइल अपडेट नहीं होने से इन बच्चों के रिजल्ट अटकने की शंका है।

इसे लेकर अभी कोई बोलने को तैयार नहीं है। 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड पैटर्न परीक्षा में दूसरी समस्या परीक्षा केंद्रों की है। पिछली बार 50 बच्चों पर एक केंद्र बनाया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। शासन के निर्देश हैं कि एक जनशिक्षा केंद्र स्तर पर सिर्फ 3 केंद्र बनाए जाएंगे।

ज्यादा जरूरी हुआ तो चौथा केंद्र बनाने के लिए कारण स्पष्ट करने के साथ ही डीपीसी से अनुमति लेना होगी। 5वां केंद्र तो सिर्फ शासन की अनुमति से ही बनेगा वरना नहीं। चूंकि एक जनशिक्षा केंद्र स्तर पर न्यूनतम 30 व अधिकतम 40 स्कूल रहते हैं। ऐसे में कई बच्चों को 8 से 10 किमी दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा।

आज शाम तक बताना है परेशानी, कल यू-ट्यूब लाइव से निराकरण

राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस. ने प्रदेश स्तरीय समस्या देखते हुए एक पत्र जारी किया। इसमें बताया कि सरकारी, प्राइवेट स्कूल व मदरसों के बच्चों की परीक्षा संबंधी पोर्टल पर आ रही समस्या को लेकर संबंधित स्कूल examrsk@gmail.com पर ईमेल करे।

इस आधार पर 7 मार्च को सुबह 11 बजे यू-ट्यूब लाइव से निराकरण करेंगे, जिसकी लिंक एसएसए ऑफिशियल ग्रुप पर जारी होगी। जिला परियोजना समन्वयक एमएल सांसरी ने बताया कोई बच्चा परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा। पोर्टल रि-ओपन किया है। जिनकी आईडी नहीं, उन्हें ऑफलाइन अपडेट कर परीक्षा में बैठाएंगे। बाकी जैसे दिशा-निर्देश मिलेंगे, वैसी कार्रवाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.