लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने नई दिल्ली में की केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात

Updated on 03-02-2023 05:45 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केन्द्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश और बुन्देलखण्ड अंचल की विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

नौरादेही पर एलीवेटेड कॉरिडोर विकसित करने का किया अनुरोध

मंत्री श्री भार्गव ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्य-योजना में लंबित विकास परियोजनाओं पर शीघ्र स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया। मंत्री श्री भार्गव ने सागर जिले में स्थित नौरादेही अभयारण्य से गुजरने वाले राजमार्ग एस.एच.-21 के 21 कि.मी. क्षेत्र को ऐलीवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अभयारण्य से गुजरने वाले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही वन्य-प्राणियों के लिये उपयुक्त नहीं है। साथ ही सिंगल लेन मार्ग होने से मार्ग पर दुर्घटनाएँ भी अधिक हो रही हैं।

मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि वर्ष 2022-23 की कार्य-योजना में शामिल 4935 करोड़ रूपये लागत के 14 कार्य में से लंबित 11 कार्यों की स्वीकृति शीघ्र जारी की जाये। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग को प्रस्तुत प्रदेश में 9 मार्गों के नवीनीकरण के 158 करोड़ रूपये के प्रस्ताव में से लंबित शेष 77 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का भी अनुरोध किया। सेतुबंधन योजना में दिये गये प्रदेश में 23 फ्लाई ओवर निर्माण के प्रस्ताव में से 15 की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। मंत्री श्री भार्गव ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से शेष 8 फ्लाई ओवर निर्माण के लिये 512 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया से ढाना (सागर) हवाई पट्टी को विकसित करने का अनुरोध

मंत्री श्री भार्गव ने केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर सागर जिले प्रशासनिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण से ढाना (सागर) स्थित 35 वर्ष पुरानी हवाई पट्टी को विकसित करने का अनुरोध किया। श्री भार्गव ने बताया कि बुन्देलखण्ड अंचल में सागर सर्वाधिक महत्वपूर्ण शहर है। संभागीय मुख्यालय होने के साथ केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र, वन्य अभयारण्य तथा औद्योगिक विकास की दृष्टि से सागर में वायु मार्ग से कनेक्टिविटी की मांग लम्बे समय से की जा रही है।

"कोपरा परियोजना" पर्यावरण स्वीकृति के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री यादव से मुलाकात

लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र में जल-संसाधन विभाग की कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिये पर्यावरण स्वीकृति शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। श्री भार्गव ने रेहली में टिकीटोरिया माता मंदिर पर बनाये जाने वाले रोप-वे के कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराये जाने के संबंध में केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय से भी चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.