पीडब्ल्यूडी 150 करोड़ रु. से 20 रोड, निगम 100 करोड़ से हर वार्ड की मुख्य सड़कें बनाएगा

Updated on 20-02-2023 05:52 PM

चुनावी साल में शहर में चारों ओर सड़कें बनती और सुधरती हुई नजर आएंगी। शहर के भीतर और आसपास की कम से कम 20 बड़ी सड़कें पीडब्ल्यूडी बनाएगा। इन सड़कों की लागत लगभग 150 करोड़ है। इसके अलावा नगर निगम हर वार्ड में स्कूल, अस्पताल, बाजार आदि को जोड़ने वाली सड़कों का कायाकल्प करेगा।

कायाकल्प योजना के तहत राज्य सरकार निगम को 25 करोड़ देगी। सांसद निधि, विधायक निधि, पार्षद निधि और निगम के इंजीनियरिंग विभाग का बजट आदि मिलाकर कम से कम 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यदि इन दोनों को जोड़ दिया जाए तो शहर और आसपास इस साल केवल सड़कों पर 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें राजधानी की आसपास के शहरों से कनेक्टिविटी भी सुधारी जाएगी।

400 किमी सड़कों को दोबारा बनाने की जरूरत

  • 3 सालों से पानी और सीवेज के लिए हुई खुदाई में शहर की 400 किमी सड़कें खराब हो गईं।
  • रेस्टोरेशन के बावजूद सड़कें बेहतर नहीं हुईं हैं। कुछ इलाकों में ट्रैफिक भी बढ़ रहा है, इसलिए सड़कों को टू लेन से फोर लेन करने की जरूरत भी महसूस हो रही है।
  • इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार का पूरा फोकस पूरी तरह से शहर की सड़कों पर है।

जेके रोड और चेतक ब्रिज तिराहे से कस्तूरबा नगर तक की सड़क बनने की उम्मीद

पिछले बजट की सड़कें अब बनेंगी
पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल के बजट में भोपाल की 19 सड़कें मंजूर की थीं, वे अब बनती हुई नजर आएंगी। इनकी लागत लगभग 70 करोड़ रुपए है। इनके अलावा पुनरीक्षित बजट मंे भी कई सड़कों को शामिल किया गया। इन सड़कों में से ज्यादातर के टेंडर भी लग चुके हैं।

इंदौर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी
बरखेड़ा नाथू से वीएनएस कॉलेज (भोपाल- सीहोर रोड) तक 5.50 करोड़ से 4 किमी सड़क पिछले बजट में शामिल थी। इस साल बिलकिसगंज से सीहोर तक की सड़क को बजट में शामिल किया जा सकता है। इस पर लगभग 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सड़कों की मरम्मत के लिए...

कायाकल्प अभियान; सीएम आज जारी करेंगे 350 करोड़ रुपए की पहली किस्त

प्रदेश में शहरी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 750 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। कायाकल्प अभियान के तहत यह राशि 413 नगरीय निकायों को मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को 350 करोड़ रुपए की पहली किस्त नगरीय निकायों को जारी करेंगे। इस अवसर पर सीएम शिवराज नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। संवाद कार्यक्रम सोमवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित किया गया है। सीएम ने विगत 19 दिसंबर को इस अभियान की घोषणा की थी।

इनके भी बनने की उम्मीद...
आनंद नगर से कोकता, 11 मील से बंगरसिया, बंगरसिया से रापाखेड़ा और बंगरसिया से 34 मील।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.